शादी में हुए ग्राम अतरमरा का गोलीकांड में आरोपी गिरफ्तार


छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006


पुलिस ने आज अतरमरा गोलीकांड का खुलासा किया है। चिन्ना पाण्डेय नाम के व्यक्ति द्वारा गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने चिन्ना पाण्डेय को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पांडुका पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


00 एसपी ने किया गोलीकांड का खुलासा

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने गोलीकांड का खुलासा किया है। उन्होंने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गोलीकांड की घटना के बाद से फरार चल रहा था। गरियाबंद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच आरोपी के नागपुर में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।


00 तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोलीकांड का मुख्य आरोपी चिन्ना पांडे है। जबकि दो उसके सहयोगी है। दोनो ने उसे छुपाने और आर्थिक रूप से मदद की है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

00 पिस्टल बरामद

पुलिस ने गोलीकांड में उपयोग की गुई पिस्टल को बिलासपुर से बरामद कर लिया है। इसके अलावा दो वाहन और 30 हजार नगदी भी बरामद की गयी है। आरोपी चिन्ना पांडे कोरबा की पुरानी बस्ती ब्राह्मण पारा का निवासी है। जबकि उसका सहयोगी ताराचंद सरायपाली के लोहारीडिपा और दूसरा सहयोगी मनीष यादव सागरपाली का निवासी है।

00 कुख्यात आरोपी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी चिन्ना पांडे कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में 21 प्रकरण दर्ज है। आरोपी पर एक पुलिसकर्मी की हत्या का भी आरोप है।
00 क्या हुआ था अतरमरा में

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी चिन्ना पांडे अतरमरा के एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उनका सामना सन्नी शर्मा से हुआ। सन्नी से उनकी पुरानी रंजिश थी। सन्नी को देखकर वह तश में आ गया और बगल में रखी पिस्टल निकालकर सन्नी पर तान दी। गोलीकांड में सन्नी को सीने में एक गोली लगी। जिससे वह जख्मी हो गया।

00 गोलीकांड के बाद फरार

वारदात के समय शादी परिवार के सदस्य बारात में जा चुके थे। गिने चुने लोग ही घर मे मौजूद थे। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी। गोलीकांड के 10 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को घर दबोचा

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !