प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए युवाओं को निःशुल्क कोचिंग और मागदर्शन

 



छुरा गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

रिपोर्टर-रामकुमार यादव

संपर्क-9009867006

प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाह रखने वाले जिले के युवाओं के लिए एक विशेष जानकारी है। ग्रामीण अंचल के युवा निशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन ले सकते है। जिला प्रशासन इसके लिए एक क्रेस कोर्स शुरू करने जा रहा है। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर की पहल पर यह कोर्स शुरू हो रहा है।


कैसा होगा कोर्स का प्रारूप


जिला प्रशासन द्वारा इस कोर्स को शुरू किया जा रहा है। जिले के प्रतिभाशाली और प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाह रखने वाले युवा इसका लाभ ले सकते है। युवा जिला प्रशासन रत्नगर्भा अकादमी फाॅर काॅम्पिटिटिव एग्जाम ‘‘रेस’’ से अपने सपने साकार कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी हेतु 60 दिवसीय निःशुल्क क्रेश कोर्स डिजाइन किया गया है। ताकि जिले के ग्रामीण अंचल के युवा प्रशासनिक अधिकारी बनने का अपना सपना साकार कर सके।

कौन ले सकते है लाभ


कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वनांचल क्षेत्र के युवाओं में लगन और प्रतिभा को देखते हुए इस कोर्स को शुरू किया गया है। युवाओं को उचित अवसर और प्लेटफार्म जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद को कोचिंग सेंटर बनाया गया है। यहां रत्नगर्भा अकादमी फाॅर काॅम्पिटिटिव एग्जाम ‘‘रेस’’ स्थापित कर निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।


कैसे ले हिस्सा


सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी हेतु 7 दिसम्बर से कोर्स प्रारंभ किया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ऑनलाईन क्लासेस और मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। कक्षाओं में मास्क, सेनिटाइजर और सोसल डिस्टेसिंग का अनिवार्य रूप से पालन किया जायेगा। 60 दिवसीय क्रेस कोर्स 07 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 6 फरवरी तक चलेगा। कोर्स अंतर्गत प्रत्येक रविवार को टेस्ट आयोजित होगा। इसके अलावा 01, 03 और 06 फरवरी को मेगा टेस्ट का आयोजन किया जायेगा।


इन विषयों की दी जाएगी कोचिंग


कोर्स अंतर्गत सीजीपीएससी के निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार इतिहास, गणित, संविधान, पंचायतीराज प्रशासनिक व्यवस्था, भूगोल, अर्थशास्त्र, रिजनिंग, विज्ञान, कला संस्कृति, विविध, हिन्दी विषय शामिल किये गये हैं, साथ ही रिविजन और अभ्यास के लिए भी समय निर्धारत किया गया है। प्रत्येक सप्ताह इन अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा कोर्स के पंजीयन हेतु संपर्क नम्बर भी जारी किए गए है। 70002-63098, 91691-66935 एवं 92008-18000 पर संपर्क किया जा सकता है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !