महासमुंद : महिलाएं समूह से जुड़कर बन रही है हजारों महिलाओं की रोल माॅडल

घरों की चारदीवारी और मजदूरी करने तक सीमित रहने वाली महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदलाव की कहानियां गढ़ रही है। महासमुन्द विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए सी.आर.पी. चक्र चलाया जा रहा है तथा आमसभा का आयोजन भी किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बावनकेरा में समूह के गठन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं महासमुन्द के विधायक विनोद चन्द्राकर द्वारा महिलाओं को बिहान योजना से जुड़कर आजीविका गतिविधि कर आत्मनिर्भर बनने एवं अतिरिक्त आय उपार्जन करने पर जोर दिया। समूह से जुड़ी महिलाओं ने भीे अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समूह से जुड़ने से हमारी जैसी महिलाओं में आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता बढ़ती है। इससे हम जैसी महिलाओं को अपने-अपने हुनर के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त कर हम अपनी आजीविका अच्छी तरह से चला सकते है। इसके अलावा समूह में रहते हुए भी घर के कार्याें एवं पारिवारिक दायित्वों का भलीभाॅति निर्वहन कर रहें हैं। जिससे ग्रामीण अंचल की महिलाएं समूह की महिलाओं कोे अपना रोल माॅडल मानने लगी है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !