कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को रविवार रात को दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां सोमवार को यानी आज उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि कल ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

