कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला




राजिम से संवाददाता नेहरू साहू कि रिपोर्ट

 8 दिसम्बर भारत बंद को  सफल बनाने किया आह्वान 

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं दिल्ली में आंदोलनरत किसानों  के राष्ट्रीय आह्वान पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर के रानी श्यामकुमारी चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और उनके कॉरपोरेट मित्र अम्बानी,अडानी का पुतला फूंक कर देशव्यापी किसान आंदोलन के साथ एकजुटता प्रदर्शन किया ।


किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू ने दिल्ली में हो रहे देशव्यापी किसान आंदोलन का पूरे जोश के साथ समर्थन करते हुए कहा कि कथित कृषि सुधार के नाम पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कॉरपोरेट घरानों के हित मे किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानून को गैर लोकतांत्रिक तरीके से पारित कराया है। इस कानून का अध्यादेश लाये जाने के समय से ही विरोध किया जा रहा है। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार इसे विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम बता कर किसान आंदोलन को हल्के में लिया है जिसका परिणाम स्वरूप दिल्ली में आज दिल्ली में देशव्यापी किसान आंदोलन आगे बढ़ रहा है। यह प्रदर्शन संघर्षरत किसान संगठनों के साथ एकजुटता कायम करता है।

किसान सभा के राज्य सचिव तेजराम विद्रोही ने कहा  कि मोदी सरकार किसानों के साथ बातचीत करने के बहाने तीनों कृषि कानून 2020 को रद्द करने के बजाए संशोधन की दिशा में ले जाकर किसान आंदोलन को शांत करने का कूटनीतिक खेल खेल रही है। जबकि किसानों का एक ही मांग है कि ये कानून कॉरपोरेट परस्त, किसान, कृषि व उपभोक्ता विरोधी है जिसे रदद् किया जाना चाहिए, मसौदा बिजली कानून 2020 को रद्द करे और पराली जलाने के नाम किसानों को सजा व जुर्माने की प्रावधानों को वापस ले। उन्होंने ने यह भी कहा कि  मोदी सरकार की वह झूठ भी बेनकाब हो चुकी है जिसमे वे किसान आंदोलन को विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाये भ्रम में फंसना बता रहे थे आज उन्ही के सहयोगी संगठन के मंत्री, विधायक उनका साथ छोड़कर किसान आंदोलन के समर्थन में शामिल हो रहे हैं। यदि यह कानून रदद् नहीं होता है तो दिल्ली में जारी आंदोलन के अनुरूप और उनके निर्णयों के अनुसार छत्तीसगढ़ में भी किसान आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। इस बीच संघर्षरत किसानों की ओर से आह्वान किये  8 दिसम्बर को होने वाली भारत बंद के समर्थन में सभी किसानों, मजदूरों, आम नागरिकों, व्यापारियों व प्रगतिशील लोगों को  पूरे जोर शोर से उतरने का आह्वान किया है।

विरोध प्रदर्शन में किसान सभा के फिंगेश्वर ब्लॉक संयोजक रेखुराम साहू, नंदू ध्रुव, पवन कुमार साहू, जहुर राम, मोहन लाल, मनोज कुमार, दीपक कुमार साहू आदि उपस्थित रहे। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !