कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा “कलम रख मशाल उठा आन्दोलन” दूसरे चरण में जिला मुख्यालय में किया गया वृहद् धरना प्रदर्शन

जिले के कर्मचारियों और अधिकारियों ने दिखाया दम
महासमुन्द, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण सरकार के खिलाफ “कलम रख मशाल उठा” आन्दोलन के दूसरे चरण में जिले के कर्मचारी और अधिकारियों ने 11 दिसंबर को जिला मुख्यालय में उपस्थित होकर धरना- प्रदर्शन किया फेडरेशन द्वारा अपने 14 सूत्रीय मांगों के लिए सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आन्दोलन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय के बाजू में प्रातः 11 बजे से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया तथा दोपहर 2 बजे वहाँ से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को स्मरण ज्ञापन सौंपा गया | 


उल्लेखनीय है कि फेडरेशन के अंतर्गत शामिल 44 मान्यता प्राप्त संगठन के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रथम चरण में 01 दिसंबर को जिला मुख्यालय में रैली आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था परन्तु सरकार द्वारा फेडरेशन के मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई जिससे अब द्वितीय चरण में और उग्र प्रदर्शन का किया गया इसके बाद भी यदि सरकार फेडरेशन के मांगों को नहीं मानती तो 19 दिसंबर को राजधानी में राज्य के अधिकारी- कर्मचारी इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे |


धरना स्थल को फेडरेशन के जिला संयोजक एस चंद्रसेन, प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा, शिक्षक संघ के उमेश भारती गोस्वामी, किशोर रथ, यू. के. दास, पटवारी संघ के नीतेश श्रीवास्तव, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सी. आर. साहू, लिपिक वर्ग शास. कर्मचारी संघ के सचिव राजेश शर्मा, स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी, वाहन चालाक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष ठाकुर, पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर चन्द्राकर, स्वास्थ्य संयोजक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रात्र, राज्य कर्मचारी संघ के रिखीराम साहू अजाक्स के सुकदेव प्रसाद ध्रुव आदि ने संबोधित किया | धरना स्थल नारेबाजी के साथ  रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय तक मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया जहां प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पूजा बंसल ने ज्ञापन लिया | संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय मांगों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए तत्काल निराकृत करने की मांग की| स्थानीय मांगों में महासमुन्द व बसना तहसील में पटवारियों को विगत चार वर्ष से रोके गए एच आर ए तत्काल प्रदान करना, प्रभारी प्रधानपाठकों का कार्य करने वाले शिक्षकों को अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त वेतन, पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में संविलियन शिक्षाकर्मियों के एन पी एस राशि को उनके खाते में जमा करना आदि शामिल हैं | धरना स्थल में प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष चमन चन्द्राकर, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ललित पटेल, लिपिक वर्ग शास. कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार साहू, अपाक्स के सचिव तुलेन्द्र सागर, लघुवेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतूराम साहू, राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष खोमन ध्रुव, नियमित व्याख्याता संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू, व्याख्याता संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी आदि भी अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित हुए | कार्यक्रम का संचालन सिराज बख्स ने किया | आंदोलन के दौरान कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन किया गया |

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !