छुरा मडॅर कांड पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का हत्या , 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा


छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

छुरा गरियाबंद

रिपोर्टर-रामकुमार यादव

संपर्क सूत्र-9009867006

छुरा के जयप्रकाश अग्रवाल की हत्या का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। मामले को सुलझाने में डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही। कल सुबह जयप्रकाश की लाश उसके घर के पिछवाड़े लावारिश हालत में बरामद हुई थी।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला अवैध संबंध का है। मृतक जयप्रकाश अग्रवाल की पत्नी सुमन का पड़ोसी देवराज उर्फ गोलू साहू के साथ अवैध संबंध था। महीनेभर पहले जयप्रकाश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। उसके बाद दोनो को फटकार भी लगाई थी।


श्री पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियो ने 29 दिसम्बर को जयप्रकाश की हत्या की थी। वारदात से पहले नशे में धुत जयप्रकाश ने फोन कर देवराज को अपने घर बुलाया था। उसके बाद जमकर उसकी क्लास ली थी। इसके बाद आरोपी देवराज ने सुमन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को रात के अंधेरे में छत पर ले जाकर पीछे पड़ी खाली जमीन में फेंक दिया। उसके बाद देवराज लाश के पहुंचकर उसको साड़ी और बोरा से ढककर उसपर पत्थर रख दिए।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपियों ने मामले पर पर्दा डालने के लिए कहानी भी तैयार कर ली थी। मृतक की पत्नी से चार दिन बाद घर लौटी जयप्रकाश की माँ ने पूछताछ की तो यह कहानी सुना दी। सुमन ने अपनी सास को बताया कि जयप्रकाश 4 दिन से शादी में गया है। मगर उसी दिन उसकी लाश घर के पीछे से बरामद हो गयी।


आरोपी देवराज ने कहानी के मुताबिक मृतक की बाइक को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। और बाइक की चाबी को अलग स्थान पर छुपा दिया। लेकिन डॉग स्कवॉड की टीम ने उनका खेल बिगाड़ दिया। और कुछ घंटों में ही पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।

हत्या के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की ओर डॉग स्क्वायड की मदद ली। तो मामले से जुड़े सुराग खुद ब खुद सामने आते चले गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब देबराज उर्फ गोलू साहू से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके बाद वारदात में शामिल मृतक की पत्नी सुमन ने भी सच्चाई ब्यान कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !