महासमुंद प्रधानमंत्री आवास योजना 38 ग्राम पंचायतों में हेतु दावा-आपत्ति 25 तक

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना सनत महादेवा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत अपात्र परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची से विलोपित किए जाने हेतु 38 ग्राम पंचायतों इनमें अंकोरी, अरेकेल, अजगरखार, बड़ेढाभा, बड़ेसाजापाली, बाराडोली, बरपेलाडीह, बरतियाभांठा, भठोरी, भूकेल, बिछिया पो, बिछिया सा, बुटीपाली, चनाट, छोटेपटनी, छुईपाली, चिमरकेल, चिपरीकोना, देवरी, ढालम, धनापाली, दुलारपाली, दुर्गापाली, हरदा, करनापाली, खरोरा, कोटेनदरहा, कुम्हारी, कुसमुर, मेदनीपुर, नानकसागर, नौगड़ी, रंगमटिया, रोहिना, रूपापाली, सागरपाली, साल्हेझरिया एवं सरकण्डा से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अपात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर सूची जनपद पंचायत बसना तथा संबंधित ग्राम के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। उन्होंने बताया कि प्रकाशित सूची में दर्शित अपात्र परिवारों के संबंध में दावा-आपत्ति 22 जनवरी से 25 जनवरी 2021 शाम 530 बजे तक संबंधित दस्तावेजों के साथ कार्यालय जनपद पंचायत बसना आवास प्रकोष्ठ में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !