जनपद पंचायत छुरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को हटाने सरपंच संघ छुरा अनिश्चितकालीन हड़ताल का 5वा दिन सरपंचों को मिल रहा है जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का समर्थन

छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006

सरपंचों ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार योजना में अपनी मनमानी से  सरपंच, पंच, उपसरपंच, ग्रामीणों के बीच दूरी पैदा कर रहे हैं जनपद सीईओ रूची शर्मा

गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड छुरा के सरपंच संघ द्वारा जनपद पंचायत छुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके स्थान्तरण की मांग मुख्य मंत्री भूपेश बघेल,
गरियाबंद प्रभारी मंत्री‌ एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,
 राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के साथ राज्यपाल महोदया से की है ।
सरपंचो ने छुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रूचि शर्मा पर आदिवासी विकासखण्ड के महिला सरपंचो से दुर्व्यवहार के साथ निर्माण कार्यो में कमीशनखोरी जानबूझ कर पंचायतो में किये गए निर्माण कार्यो की राशि भुगतान रोकने के साथ सरपंचो को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है सरपंच संघ द्वारा मुख्यकार्यपालन अधिकारी की कार्यशैली से परेशान होकर मनरेगा आफिस के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठ गए है ब्लाक के 74 पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा अपनी मांगों को लेकर पहले से ही हड़ताल पर बैठे और अब सरपंच संघ द्वारा भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ जाने से पूरे 74 पंचायत में तालाबन्दी से पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को पंचायत के कार्यो के लिए भटकना पड़ रहा है तो वही शासन की महती योजनाएं नरवा घुरवा बाड़ी रोजगार गारंटी योजना गौठान निर्माण, हितग्राही मूलक कार्य, सहित पंचायतो में होने वाले सारे कार्यो में लगाम लग चुका है।
धरने स्थल पर सरपंच संघ छुरा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध जमकर नारे बाजी किया गया।
सरपंच संघ का हड़ताल को समर्थन देने आज 5वां दिन धरना स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेसी और छुरा जनपद पंचायत सदस्य रानीपरतेवा क्षेत्र पहलाद यदु एवं, जनपद पंचायत सदस्य छुरा एवं सर्व आदिवासी समाज प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ ठाकुर,
पहुंचे सरपंचों को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत सदस्य यदु ने कहा कि सरपंच और अधिकारी के बीच अगर सही तालमेल नहीं होता है तो निश्चित ही ग्राम का विकास बाधित होता है ऐसे में सरपंचों के द्वारा हड़ताल से पंचायतों का पूरा काम रूका हुआ है आप सभी सरपंचों के द्वारा सीईओ के उपर लगाया जा रहा  आरोप बहुत ही गंभीर है ऐसे में उच्च अधिकारीयों का संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप न करने से मामला सुलझने के अपेक्षा में बिगड़ेगा मैं जिला के अधिकारीयों और उच्च जनप्रतिनिधियों से ये गंभीर विषय पर चर्चा करूंगा और बहुत जल्द ही आप सभी के लिए जरूरी क़दम उठाया जायेगा जिससे की संतुलन बना रहे आप सभी का मैं समर्थन करता हूं आप सभी को न्याय मिलना चाहिए
सरपंचों को जनपद पंचायत सदस्य एवं आदिवासी नेता नीलकंठ ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी आदिवासी सरपंचों के साथ अन्याय बिल्कुल होने नहीं दिया जायेगा आपका समर्थन मैं खुले दिल से कर रहा हूं क्योंकि आप सभी आदिवासी समाज के नेतृत्व कर्ता और पंचायत के मुखिया हैं
आप सभी को अधिकार भारत देश के कानून ने दिया है और हमारे देश का कानून में न राज्य सभा, लोकसभा, विधानसभा बड़ा सबसे बड़ा ग्राम सभा है और आप ग्राम सभा के मुखिया हैं अगर मुखिया स्वयं हड़ताल में है किसी अधिकारी का कार्यशैली से तो ये अत्यंत गंभीर विषय है ऐसे में शासन प्रशासन का चुप्पी साधना हमारे अधिकारों का हनन करने जैसा है ऐसे में आप सभी सरपंचों को धैर्य के साथ अपनी आंदोलन करना है और अपनी एकता और संगठन का ताकत दिखाना है क्योंकि कलयुग में अगर सही में कहीं शक्ति है तो वह है संगठन का शक्ति।
सरपंचों का हड़ताल को समर्थन देने अब ग्राम पंचायत के अन्य पदाधिकारि उपसरपंच, पंच भी पहुंच रहे हड़ताल में पांच पंचायत के महिला एवं पुरुष जनप्रतिनिधियों ने मंच में आकर सरपंचों का हड़ताल का समर्थन किया और उनके साथ हड़ताल में बैठें रहे
वहीं सोचने लायक बात यह है कि अब तो ग्राम पंचायत के अन्य पदाधिकारी  उपसरपंच पंच भी पहुंच रहे हैं पर जिले के कलेक्टर और अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि क्यूं संज्ञान में नहीं ले रहे हैं
वहीं सरपंच संघ के उपाध्यक्ष बिगेन्द्र ठाकुर ने कहा कि  अभी तो आंदोलन का शुरुआत हुई है उसके पश्चात आंदोलन को उग्र किया जायेगा और सीईओ को नहीं हटाया गया तो भूख हड़ताल करेंगे क्योंकि जनपद पंचायत सीईओ सुश्री रूची शर्मा अब पंचायती राज व्यवस्था को बिगाड़ने में लग गई गांव गांव में जाकर मनरेगा कार्य के नाम से पंच और उपसरपंच, ग्रामीणों को दवाब बनाकर मनरेगा मांग पत्र भरवाकर काम को चालू कर रहे हैं काम से जनता को रोजगार मिल रहा है इससे हमें कोई आपत्ती नही पर  जब निर्माण एजेंसी सरपंच होता है तो बिना निर्माण एजेंसी का मंजूरी से कैसे निमार्ण कार्य चलवाया जा रहा है इससे प्रतित होता है कि वो हमारे विरूद्ध हमारे ही सहयोगी जनप्रतिनिधियों को बीच लाकर हमारे और हमारे सहयोगी जनप्रतिनिधियों के बीच में दूरी पैदा कर रहे हैं वहीं मनरेगा  समाजिक अंकेक्षण के समय अगर कार्य में लापारवाही मिलने पर रिकवरी निकलेगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्योंकि उस समय तो शासन प्रशासन और जनता केवल सरपंच को जानते हैं जब काम का पैसा नहीं आता है तो वो सरपंच के पास जाते हैं न कि सीईओ के पास वैसे भी पंचायतों में पाम्पलेट चिपकाया गया है कि वो रोजगार के लिए मांग पत्र के लिए वाट्स अप करें जिस पर न किसी का नाम है न कि पता है ऐसे में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून का उल्लघंन खुलेआम अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच लंबी दूरी बनाने का काम छुरा सीईओ  रूची शर्मा कर रही है ।
सरपंच संघ छुरा का अनिश्चितकालीन हड़ताल में छुरा सरपंच संघ उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अध्यक्ष बिगेन्द्र ठाकुर, संरक्षक कौशल ठाकुर, विष्णु नागेश, संघ सचिव गणेश राम ध्रुव, उपाध्यक्ष तारणी ध्रुव, चरौदा सरपंच एवं संघ उपाध्यक्ष लच्छन नेताम,दशोदा बाई ध्रुव, संघ कोषाध्यक्ष प्यारे दीवान, केशरी नेताम , केंवटीझर सरपंच एवं सहसचिव सरपंच संघ कृष्णा नेताम, सलाहकार सरपंच संघ पी आर कंवर,नीलम बाबूलाल ध्रुव , सरपंच संघ महामंत्री एवं भैसामुड़ा सरपंच बसंती कंवर, मिडिया प्रभारी सरपंच संघ राजकुमारी ध्रुव, धनश्याम ध्रुव, सरपंच संघ मंत्री बिशाखा बाई, शांता दीवान,हुमन बाई,सुनीती ध्रुव, अशोक ठाकुर, सहित हेमंत ध्रुव, गोकुल ध्रुव,तामेश्वरी ध्रुव,नीलकमल नागेश,मदन ध्रुव,उलसी कंवर,अमना दीवान,लता दीवान, कामिनी ध्रुव, शीतल ध्रुव,आईवंतीन दीवान सहित ब्लाक के सरपंच उपस्थित थे

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !