"7 वर्षीय बच्चे की घटना स्थल पर मौत, ट्रेक्टर और मोटर साइकिल की आपस में भिड़न्त"

 


 छतीसगढ़ सेवा न्यूज
मैंनपुर, अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान
8817926305

मैंनपुर-गरियाबंद जिले के शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र की सड़क मार्ग रोज खून से लथपथ हो रही है,मामला फिर एक बार अमलीपदर थाना अर्तगत कांडेकेला का है ,जहां ट्रेक्टर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़न्त हुई,जिसमे 7वर्षीय एक बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,तथा 3 लोगो की हालत नाजुक बताई जा रही हैं,घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगो द्वारा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हादसा में घायल लोगो का ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है,सूचना मिलते हि अमलीपदर थाना प्रभारी नवीन राजपूत जी पहुचे और संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की निर्देश दिए आक्रोशित ग्रामीणों व परिवार वालो ने ट्रेक्टर को जप्त कर लिया है मिली जानकारीनुसार दुर्जन यादव ग्राम दाबरीगुड़ा,मुकुंद यादव कांडेकेला,शिवरात्री यादव घायल हुए हैं जिसकी प्राथमिक उपचार जारी है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !