छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
किसान से विधायक,सांसद बनकर पूरे देश में चर्चा में आए थे सांसद साहू
फेम इण्डिया मैगजीन ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे करके देश भर के श्रेष्ठ सांसदों का नाम जारी किए हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा सीट से सांसद चुन्नी लाल साहू का नाम शामिल हैं।
बताना लाजिमी है कि सांसद साहू अपने बेबाकी और सरलता के लिए पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश में जाने जाते हैं छत्तीसगढ़ का किसानों का मुद्दा हो या अन्य विकास कार्यों का संसद में बेबाकी से अपनी बात रखते हैं ।
विधायक से , सांसद बने चुन्नी लाल साहू स्वयं एक किसान है और लोगों का समस्याओं का निराकरण हो या क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं का आमजनमानस को लाभ दिलाने का वो सभी दिशा में अपने अभूतपूर्व योगदान देते हैं जिसका मुरीद विरोधी पार्टी के लोग भी है ।
वहीं देखा जाए तो स्वयं किसान पुत्र और किसानी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं समय समय पर उनका किसानी करते हुए विडियो फोटो उनके समर्थक डालते रहते हैं ।
वहीं सांसद साहू बिना किसी ताम-झाम के सादा जीवन निर्वाह करने में यकीन करते हैं लोग भी सीधा उनसे जुड़ कर रहते हैं और अपनी समस्याओ को बताते जिसका निराकरण तीव्र गति से होता है।
जिससे एक अलग ही छवि पूरे छत्तीसगढ़ में सांसद साहू का बन चुका है।
फेम इण्डिया का सर्वे में सर्वश्रेष्ठ सांसदों में शुमार होने पर समर्थकों ने सांसद साहू को बधाई दिए हैं


