छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड छुरा के सरपंच संघ द्वारा जनपद पंचायत छुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके स्थान्तरण की मांग मुख्य मंत्री भूपेश बघेल,
गरियाबंद प्रभारी मंत्री एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,
राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के साथ राज्यपाल महोदया से की है ।
सरपंचो ने छुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रूचि शर्मा पर आदिवासी विकासखण्ड के महिला सरपंचो से दुर्व्यवहार के साथ निर्माण कार्यो में कमीशनखोरी जानबूझ कर पंचायतो में किये गए निर्माण कार्यो की राशि भुगतान रोकने के साथ सरपंचो को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है सरपंच संघ द्वारा मुख्यकार्यपालन अधिकारी की कार्यशैली से परेशान होकर मनरेगा आफिस के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठ गए है ब्लाक के 74 पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा अपनी मांगों को लेकर पहले से ही हड़ताल पर बैठे और अब सरपंच संघ द्वारा भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ जाने से पूरे 74 पंचायत में तालाबन्दी से पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को पंचायत के कार्यो के लिए भटकना पड़ रहा है तो वही शासन की महती योजनाएं नरवा घुरवा बाड़ी रोजगार गारंटी योजना गौठान निर्माण, हितग्राही मूलक कार्य, सहित पंचायतो में होने वाले सारे कार्यो में लगाम लग चुका है।
धरने स्थल पर सरपंच संघ छुरा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध जमकर नारे बाजी किया गया।
सरपंच संघ का हड़ताल को समर्थन देने धरना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद केशरी ध्रुव, जनपद पंचायत सदस्य छुरा एवं सर्व आदिवासी समाज प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ ठाकुर, आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता छत्तर सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू पहुंची।
वहीं देखा जाए तो छत्तीसगढ़ शासन का सबसे महत्वपूर्ण विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग है जिसके सभी महत्वपूर्ण पदों पर कर्मचारी हड़ताल पर हैं पर छुरा ब्लाक में स्थिति अलग बन गया है यहां सरपंच संघ सीईओ को हटाने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं ऐसे में इतना गंभीर स्थिति बनने पर भी जिले के उच्च अधिकारी द्वारा कोई भी प्रकार से निराकरण नहीं करना और शांत बैठे रहना? ये बहुत सा सवाल आमजनमानस के दिमाग़ में आ रहा है
छत्तीसगढ़ राज्य में छुरा ब्लाक ही एक मात्र जगह है जहां सरपंच संघ सीईओ को हटाने अनिश्चितकालीन धरने में बैठे है ।
कुछ दिनों पहले ही गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर, जिला सीईओ, सहित अन्य नवयुवक प्रशासनिक अधिकारियों का लम्बा लेख विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था और जनप्रतिनिधियों ने भी एक उम्मीद लगाकर रखा हुआ था कि अब जिले में विकास कार्यों में तेजी आएगी।
ऐसे में सरपंच संघ का हड़ताल पर जाने से और सरपंच, सीईओ का एक दूसरे से आरोप प्रत्यारोप से
किसे कितना फायदा होगा और कौन दोषी है
इसका पता तो समय आने पर मिल जायेगा
पर इसमें पीस रहे हैं आमजनमानस
क्या कहते सरपंच संघ पदाधिकारी
सरपंच संघ छुरा के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत रसेला सरपंच बीगेन्द्र ठाकुर ने बताया कि जब से छुरा जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा पदस्थ हुई है तब से एक बार भी सरपंच संघ का बैठक नही ली है अगर किसी समस्या के समाधान के लिए उनको फोन लगाया जाता है स्पस्ट शब्दो मे यह कहा जाता है की मुझे फोन मत लगाया करो जो बात है वो लिखित आवेदन कार्यालय में दिया करो साथ ही महिला सरपंचो से भी ठीक से बात नही करती जिसके कारण महिला सरपंचो में मुख्यकार्यपालन अधिकारी के प्रति काफी आक्रोश है बीगेन्द्र ठाकुर ने आगे कहा कि जब तक मुख्यकार्यपालन अधिकारी का तबादला नही हो जाता तब तक हम समस्त सरपंच हड़ताल जारी रखेंगे और आंदोलन का स्वरूप को और उग्र करेंगे क्योंकि हम सभी आदिवासी समाज से आते हैं जिससे हमारे साथ अन्याय किया जा रहा है
धरने स्थल पर समर्थन देने पहुंचे जनपद पंचायत छुरा सदस्य एवं सर्व आदिवासी समाज प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि किसी भी स्थिति में आदिवासी समाज के सरपंचों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
छुरा ब्लाक आदिवासी ब्लाक है और यहां आदिवासी सरपंच, महिला सरपंचों के द्वारा छुरा सीईओ सुश्री रूची शर्मा के विरुद्ध लगाया गया आरोप अगर सही है तो आंदोलन में पूरा आदिवासी समाज आगे आयेगा और उग्र आंदोलन करेंगे।
क्या कहते है जनप्रतिनिधि
जिला पंचायत गरियाबंद के सदस्य लक्ष्मी साहू सरपंच संघ के हड़ताल को समर्थन देने धरना स्थल पहुचकर कहा कि जिला से तो काम यहां आ जाता है परंतु यहा समय पर अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यो मूल्यांकन नही होने के कारण ब्लाक के सरपंचो को राशि नही मिलने से सरपंचो को मटेरियल सप्लायरों को ब्याज तक देने के साथ जलील होना पड़ता है पहले भी मनरेगा के तहत बन रहे सामुदायिक भवन का राशि जून माह में आ गया है लेकिन अधिकारियों द्वारा रिकार्ड जिला पंचायत को नही भेजने के कारण राशि रुका हुआ है यही हाल देवगुड़ी गौठान का भी है और यहां सरपंच लोग सब परेशान है मैं अपने क्षेत्र के साथ हु क्योंकि मैं भी पहले सरपंच रह चुकी हूं सरपंचो लोग सीधे ग्राम के जनता से जुड़े होने के कारण ग्रामवासियो को जवाब देना पड़ता है अतः मै यहा के धीमी निर्माण गति का विरोध करती हूं।
जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद लक्ष्मी साहू
*छुरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर
सुश्री रूची शर्मा
इस संबंध में छुरा विकासखण्ड के मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री रुचि शर्मा से चर्चा करने पर उन्होंने सरपंच संघ द्वारा उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप को निराधर बताते हुए कहा कि मुझे पता है कि कुछ सरपंचो द्वारा संघ को मोहरा बनाकर मेरे स्थान्तरण की योजना बनाई गई है ये वही सरपंच है जिनके विरुद्ध मैंने विभागीय जांच के लिखी हु वैसे भी इस हड़ताल में सभी सरपंच शामिल नही है और मैं खुद अपने क्षेत्र के पंचायतो का दौरा करती हूं अभी सचिव, रोजगार सहायक का हड़ताल होने से पिछले दिनों मैं स्वयं कई पंचायतो का दौरा कर ग्रामीणों की मांग पर मैंने स्वंम ग्रामीणों का मनरेगा मांग पत्र भरा है ताकि जनता को शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके।
सरपंच संघ छुरा का अनिश्चितकालीन हड़ताल में छुरा सरपंच संघ उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अध्यक्ष बिगेन्द्र ठाकुर, संरक्षक कौशल ठाकुर, विष्णु नागेश, संघ सचिव गणेश राम ध्रुव, उपाध्यक्ष तारणी ध्रुव, चरौदा सरपंच एवं संघ उपाध्यक्ष लच्छन नेताम,दशोदा बाई ध्रुव, संघ कोषाध्यक्ष प्यारे दीवान, केशरी नेताम , केंवटीझर सरपंच एवं सहसचिव सरपंच संघ कृष्णा नेताम, सलाहकार सरपंच संघ पी आर कंवर,नीलम बाबूलाल ध्रुव , सरपंच संघ महामंत्री एवं भैसामुड़ा सरपंच बसंती कंवर, मिडिया प्रभारी सरपंच संघ राजकुमारी ध्रुव, धनश्याम ध्रुव, सरपंच संघ मंत्री बिशाखा बाई, शांता दीवान,हुमन बाई,सुनीती ध्रुव, अशोक ठाकुर, सहित हेमंत ध्रुव, गोकुल ध्रुव,तामेश्वरी ध्रुव,नीलकमल नागेश,मदन ध्रुव,उलसी कंवर,अमना दीवान,लता दीवान, कामिनी ध्रुव, शीतल ध्रुव,आईवंतीन दीवान सहित ब्लाक के सरपंच उपस्थित थे


