अधिवक्ता संघ हरदीबाजार ने मुख्यमंत्री से किया सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा


हरदीबाजार से छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज के लिए दिलेशवर कश्यप की रिपोर्ट 


हरदीबाजार – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कोरबा प्रवास के दौरान सीएसबी गेस्ट हाउस में अधिवक्ता संघ हरदीबाजार के अध्यक्ष चंद्रहास राठौर ने सौजन्य मुलाकात किया एवं हरदीबाजार तहसील जिला – कोरबा (छ.ग.) में व्यवहार न्यायालय वर्ग – 2/ की शुरुवात करने के लिए ज्ञापन सौंपा। चंद्रहास राठौर ने हरदीबाजार तहसील जिला – कोरबा (छ.ग.) में संयुक्त तत्वाधान में विगत समय से श्रृंखला व्यवहार न्यायालय वर्ग -2/ व्यवहार न्यायालय वर्ग – 2 की शुरुआत हेतु मांग की जा रही है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हरदीबाजार तहसील के अंतर्गत उप थाना हरदीबाजार, थाना कुसमुंडा, थाना दीपका को मिलाकर न्यायालय पाली एवं कटघोरा में लगभग 1200 प्रकरण दीवानी एवं फौजदारी के प्रकरण पाली न्यायालय में 400 प्रकरण लंबित है जो श्रृंखला न्यायालय की शुरुआत के लिए पर्याप्त है ।वही हरदीबाजार तहसील से न्यायालय पाली की दूरी लगभग 30 कि.मी. एवं हरदीबाजार तहसील से कटघोरा की दूरी 35 कि.मी. की दूरी पर स्थित है एवं दीपका थाना से कटघोरा की दूरी 25 कि.मी. है न्यायालय के लिये हितबद्ध पक्षकारों को अत्यधिक परेशानी होती है साथ ही आवागमन के साधन समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता जिससे पक्षकारगण को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हरदीबाजार तहसील जिला कोरबा थाना दीपका से 6 कि.मी., कुसमुंडा 8 कि.मी. की दूरी पर समाहित है हरदीबाजार तहसील केंद्र बिंदु है हरदीबाजार तहसील से प्रत्येक की दूरी 15 कि.मी. है आवागमन का भी साधन है जिससे पक्षकारों को न्याय पाने की सुविधा होगी । सुप्रीम कोर्ट की मंशा के अनुरूप प्रत्येक 15 कि.मी. की दूरी पर व्यवहार न्यायालय वर्ग -2 की स्थापना किया जाना है जिससे पक्षकारगण को सस्ता सुलभ न्याय की प्राप्ति हो सके। हरदीबाजार तहसील अधिवक्ताओं के आवेदन पर श्रृंखला व्यवहार न्यायालय वर्ग -2/ व्यवहार न्यायालय वर्ग- 2 की शुरुआत के लिए जिला कलेक्टर/ तहसीलदार के माध्यम से श्रृंखला न्यायालय वर्ग -2/व्यवहार न्यायालय वर्ग -2 की स्थापना हेतु भवन एवं आवास की जांच की जा चुकी है ,मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि हरदीबाजार तहसील जिला कोरबा (छ.ग.) में श्रृंखला व्यवहार न्यायालय वर्ग -2/ व्यवहार न्यायालय वर्ग -2 की स्थापना शुरुआत करने की कृपा करें । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक बोधराम कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि रमेश अहीर, जगतराम साहू, कमलकांत साहू , सैयद कलाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !