छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006
शिक्षित युवा पीढ़ी से गांव विकास की उम्मीद :
छुरा : ग्राम पंचायत रजनकटा में ग्राम विकास समिति का गठन सर्वसम्मति से हुआ जिसमें अध्यक्ष टामनलाल साहू, उपाध्यक्ष दौलत राम निर्मलकर, सचिव पूरन निषाद, कोषाध्यक्ष दिलीप साहू उप कोषाध्यक्ष शेषनारायण साहू संरक्षकगण सर्वश्री गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत-छुरा राधेलाल दिवान, किशन कण्डरा (पूर्व सरपंच)खरक राम साहू ,गणेश राम साहू(पूर्व अध्यक्ष) गांव के सभी वार्डों से समिति के सदस्य चुने गए है।
निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं प्रधानपाठक श्री खेमलाल यादव ने विधिवत सभी का नामो की घोषणा की, एवं आशा किया कि ग्राम विकास पर सभी को मिलजुलकर कार्य करने एवं शिक्षित युवा पदाधिकारीयो से ग्राम रजनकटा नई ऊंचाईयो को हासिल करेगा।


