छात्र जीवन में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभी भी क्रिकेट के बहुत शौकीन है। जब कभी मौका मिलता है वे मैदान के पिच पर उतरकर खेलना नहीं चूकते। ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता व खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल के स्मृति में आयोजित  क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया। जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जब हाथ में बल्ला थामा तो महापौर ऐजाज ढ़ेबर ने बॉलिंग करने की ठानीं। सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ. डहरिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजर थी। जैसे ही महापौर ने बॉलिंग शुरू की मंत्री डॉ. डहरिया ने जोरदार शॉट लगाया। एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उन्होंने चौके और छक्के जड़ दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने उद्घाटन पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।