*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
पाली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिरली में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा था, मैंच एक ही पंचायत के खिलाड़ियों द्वारा खेला जा रहा था, जिसमें सभी खिलाड़ियों के द्वारा अपने सुक्ष बूक्ष का परिचय देते एवं अपने अपने आधार कार्ड दिखाते हुए मैंच खेला गया, जो 40टीमों ने मैंच खेला गया, फाइनल मैच में कोबरा बटालियन रंजना एवं सिरली के बीच मैंच खेला गया, सिरली ने टास जीत कर पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लिया और अपने निर्धारित 12 ओवरों में 157 रन बनाकर कोबरा बटालियन रंजना को 158रनों का लक्ष्य दिया और रंजना ने 120 रनों पर सिमट गई, विजेता टीम सिरली को 10000 ₹ एवं कप , द्वितीय रंजना को 5000 ₹ एवं कप दिया गया, मैन ऑफ द मैच दीवाल घड़ी द्वारिका यादव जिला संवाददाता छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज द्वारा दिया गया । समापन समारोह में सेवक राम मरावी, (जिला अध्यक्ष सरपंच संघ कोरबा ) , चंद्रपाल मरार (जनपद सदस्य पाली ) , सुकालू पटेल (उपसरपंच ) , रमाकात डिकसेना , दीनदयाल पटेल, मंगल सिंह संग्राम (पूर्व सरपंच सिरली ) , जनकू राम, बिसाहू यादव, रामू खुसरो, मधुर, डूमरन, बसंत, डेविड, मांझी, प्रमोद, वीरेन्द्र (गुरूजी ) ,शिव एवं बड़ी संख्या में महिला गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।



