रामपुरं में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन , नोनबिर्रा को हराकर झाबर बने विजेता

 



**छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट **                       

 हरदीबाजार  - हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था , जिसमें कुल  32 टीमों ने भाग लिया , मैंच एक ही पंचायत के खिलाड़ियों द्वारा खेला गया  , जिसमें फाइनल मैच में झाबर ने नोनबिर्रा को हराकर शील्ड अपने नाम की  , विजेता टीम को मुख्य अतिथि मुकेश जायसवाल सभापति जनपद पंचायत पाली के द्वारा  10000₹ एवं शील्ड दिया गया  , वही दूसरे विजेता टीम को दिल बाई सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर के द्वारा  7000 ₹ एवं शील्ड दिया गया  ।  सभापति जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा हार जीत लगा रहता है एक टीम को विजयी होना पड़ता है तो दूसरा टीम को हार का सामना करना पड़ता है, यहाँ की पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मेरे एक यादगार पल बन गया।  समापन समारोह में छेदी लाल पोर्ते  , (सरपंच प्रतिनिधि ) , राजनारायण  (सचिव) , हेतराम (उपसरपंच ) , रामकुमार (पूर्व सरपंच ) , अशोक बाई (पंच ) ,शांति बाई  , चाँदनी, पार्वती, राजेन्द्र, फिरत एवं खिलाड़ी बंधुओं सहित ग्राम वासी उपस्थित थे  ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !