1 दिन के वेतन से सृष्टि की जान बच सकती है--- सिन्हा


छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट

कोरबा।सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष कोयला श्रमिक सभा के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा ने चेयरमैन कोल इंडिया एवं सीएमडी एसईसीएल को एक पत्र लिखकर एसईसीएल के दीपिका खदान में कार्यरत ओवरमैन सतीश कुमार की छह माह की पुत्री सृष्टि की गंभीर बीमारियों के कारण जीवन खतरे में पड़ गया है अगर तत्काल इलाज नहीं किया गया तो कुछ भी हो सकता है क्योंकि डॉक्टरों ने जांच उपरांत सृष्टि को गंभीर बीमारी बताते हुए विदेशों से आयातित इंजेक्शन जिसकी कीमत 16 करोड़ है तथा टैक्स के रूप में 6 करोड़ यानी कुल मिलाकर 22 करोड़ रुपए खर्च होंगे इसके अतिरिक्त अन्य खर्च भी है ओवरमैन सतीश कुमार इतनी बड़ी रकम वहन करने में सक्षम नहीं है ऐसी परिस्थिति में उन्हें कोयला उद्योग से सहयोग मिलने पर उनकी पुत्री की जीवन बच सकती है ।
                सिन्हा ने आगे बताया कि उन्होंने कोल इंडिया चेयरमैन कोलकाता व सीएमडी एसईसीएल बिलासपुर को एक पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि ओवरमैन की पुत्री कोयला उद्योग में कार्यरत सभी कर्मचारी अधिकारियों की पुत्री है इसलिए कोल इंडिया के सभी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी अधिकारी 1 दिन का वेतन दान के रुप में देते हैं तो ओवरमैन की पुत्री की जान बचाई जा सकती है और यह पुनीत कार्य के लिए कोई भी कर्मचारी अधिकारी सहयोग देने से इंकार नहीं करेंगे ऐसा मानवता के कारण संभव है इसलिए कोल इंडिया चेयरमैन से आग्रह किया गया है की सृष्टि की जीवन रक्षा के लिए शीघ्र कोल इंडिया के सभी कर्मचारी अधिकारियों का 1   दिन के लिए वेतन कटौती कर उस राशि को सृष्टि की जीवन रक्षा के लिए कंपनी दान के रूप में दें इस पुनीत कार्य में जेबीसीसीआई के सभी सदस्यों से दूरभाष पर चर्चा कर उनकी सहमति तत्काल ली जाए ।
               सिन्हा ने कोल इंडिया चेयरमैन से मानवता के नाते  इलाज हेतु अग्रिम राशि के रूप में तत्काल भुगतान किया जाए इस पुनीत कार्य में सीएमडी, एसईसीएल बिलासपुर अपनी पहल कोल इंडिया चेयरमैन के समक्ष करें ऐसी उम्मीद जताई है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !