वन विभाग गरियाबन्द की फिर एक बड़ी कार्यवाही 1.08 लाख की इमारती लकड़ी जब्त।

गरियाबन्द से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबन्द/देवभोग---इंदागॉव(देवभोग) वन परिक्षेत्र में सागौन का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग ने आज दोपहर मुखबिर की सूचना पर फिर कदलीमुड़ा में कार्रवाई करते हुए 23 नग सागौन के साथ ही 4 नग सागोन का लट्ठा जब्त किया है। जब्त किए गए चिरान की कीमत विभाग ने 1 लाख 08 हज़ार रुपये आंका है,तो वही 4 नग लट्ठे की कीमत करीब 44 हज़ार बताया गया है।जानकारी देते हुए इंदागॉव(देवभोग) वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी ने बताया कि मुखबिर से मिले सूचना के आधार पर कदलीमुड़ा में निलाधर के घर दबिश दी गयी। वही जांच के दौरान निलाधर के घर से 23 नग सागौन का चिरान और 4 नग सागौन का लट्ठा जब्त किया गया।  मामले में चिरान को जब्त कर विभाग उसे देवभोग के वन परिसर कार्यालय लेकर पहुँची। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मंडावी के पदभार लेने के बाद हो रही लगातार कार्रवाई

सागौन लकड़ी का अवैध भंडारण करने वालों की वन विभाग ने नींद उड़ा दी है। इंदागॉव(देवभोग) रेंज में नागराज मंडावी के पदभार लेने के बाद कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। यहां बताते चले कि विभाग ने 22 दिन के अंदर 6 बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पिछले दिनों भी रेंजर के नेतृत्व में दाबरीभाठा में छापेमारी के दौरान विभाग ने दो नग भरमार बंदूक जब्त किया था। मामले में रेंजर नागराज मंडावी ने साफ कर दिया है कि सागोन लकड़ी का अवैध भंडारण करने वालों के साथ ही अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यहां बताते चले कि अब तक हुई बड़ी कार्रवाई में वन रक्षक दिनेश पात्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री पात्र का नेटवर्क भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण माना जाता है।

कार्रवाई में ये रहे मौजूद

वही आज की कार्रवाई में परिसर रक्षी माहुलकोट लंबोदर सोरी,चौकीदार भोलाराम यदु,जयधर यदु,गोपीराम दुर्गा,विजय कुमार नेताम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !