रायपुर जिले के विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम भैंसा में आज बिना लाइसेंस के एक नग मिनी आरा मशीन जप्त की गई। अपराधी तेजराम साहू के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य वन संरक्षक
रायपुर जे.आर. नायक के मार्गदर्शन में वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा
लगातार निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत आज
वनमण्डलाधिकारी रायपुर श्री विश्वेश कुमार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर
दीपक तिवारी, वनरक्षक दीपक वर्मा एवं रिखी राम साहू, यदु राम साहू के साथ सनत, रामेश्वर, राधे द्वारा छापामार
कार्रवाई की गई।

