*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में आयोजित नौ दिवसीय श्री अखंड नवधा रामायण में क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर , उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं क्षेत्रीय कटघोरा विधायक पहुंचे जहाँ समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया , उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि नौ दिन तक सराईपाली राममयी हो गया , हम सभी रामायण सुन कर और हमारे पुरा शरीर राममयी हो जा है ,हर गाँवों में रामायण होना चाहिए। इस मौके पर पुष्पेद शुक्ला (कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हरदीबाजार ) , रामशरणौ कवंर (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति कोरबा ) , कौशल श्रीवास (महामंत्री ) , संतोष पटेल, कन्हैया पटेल, श्रवण पटेल, रामाधारी पटेल, रामशरण पटेल, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।


