छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
ग्राम पंचायत कुडेरादादर मे स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य केसरी ध्रुव के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुआ । केसरी ध्रुव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन है । इसका उपयोग हम सबको मिलकर करना है । शौचालय का उपयोग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है । स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन बसता है । इसलिए आओ हम सब मिलकर ठान ले कि शौचालय का उपयोग करेंगे । सभी को उपयोग हेतु प्रेरित करेंगे । कार्यक्रम मे सरपंच कामिनी नेताम , पूर्व जनपद नारायण ठाकुर,केजुराम, हरिसिंह, सोनाराम ,पीलीराम सेवकराम,दयाराम नागेश , रोजगार सहायक आशा साहू ,पचंगण व महिलाए पुरुष उपस्थित रही ।
ग्राम पंचायत कुड़ेडादादर में सामुदायिक शौचालय का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव ने किया
फ़रवरी 26, 2021
Tags

