खेल प्रतियोगिता होने से ग्रामीण क्षेत्रों की खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती हैं : लक्ष्मी साहू



 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद/पांडुका : राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन माँ चंडी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान मे ग्राम कुटेना में किया ,जिनका समापन समारोह मंगलवार को महामंडलेश्वर श्री संत सिया गोवर्धन शरण जी के मुख्यातिथि ,श्री देवीसिंह कंवर सरपंच के अध्यक्षता ,एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी,श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधुबाला रात्रे, जनपद पंचायत -छुरा उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा और उपसरपंच श्रीमती लतेश्वरी मार्कण्डेय, में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए गांवों में खेल प्रतियोगिता होने से ग्रामीण क्षेत्रों की खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है खिलाड़ियों को हमेशा हार से सबक लेते हुए जीत का प्रयास करना चाहिए।
राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट में बहुत से टीमों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह में क्रिकेट प्रेमी और बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !