छुरा विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने पं श्यामाचरण शुक्ल का जयंती को कृषक दिवस के रूप में मनाया


 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे
पं. श्यामाचरण शुक्ल की जयंती को कांग्रेस पार्टी ने उनके उल्लेखनीय योगदान और कार्य के लिए
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस  कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन  में कांग्रेसियों द्वारा उनकी जयंती कृषक दिवस के रूप में मनाई गई। पं. शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ थे और इस दौरान उनके द्वारा किए विकास कार्य आज भी लोगों को याद है।
कांग्रेसियों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के नेतृत्व में दिनांक 27 फरवरी 2021 को विश्राम गृह छुरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के वरिष्ठ सम्मानीय कांग्रेसियों, जिला, ब्लाक, जोन, सेक्टर, बूथ के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता कांग्रेसियों द्वारा अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। सभी ने पं. श्यामाचरण शुक्ल के छायाचित्र पर श्रद्धासुमुन अर्पित किए। साथ ही स्व. शुक्ल के आदर्शो एवं सिद्धांतों को अपने जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने स्व. शुक्ल द्वारा कृषि और नहरों के क्षेत्र में किए गए उनके अभूतपूर्व कार्यो की सराहना की। उनके द्वारा किए गए इन कार्यो से क्षेत्र के किसानों को होने वाले फायदे की जानकारी भी साझा की। कांग्रेसियों ने पं शुक्ल द्वारा कृषि और नहरों के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यो के कारण उन्हें किसानों का मसीहा बताया।
जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मक्खू दीक्षित, जनपद कृषि सभापति प्रहलाद यदु, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव हरीश यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सलीम मेमन, महिला ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा ध्रुव, एनएससीआई ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित, पूर्व पार्षद सुल्तान खान, पूर्व पार्षद अवधेश प्रधान, इंटक जिला अध्यक्ष शशांक चौबे, इंटक ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत राम ठाकुर, युवा नेता रितेश दीक्षित, अखिल चौबे, पवन ठाकुर, डिगेश सेन, सहित कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !