खेल से होती है स्वास्थ्य और शरीर को लाभ_केशरी धुव्र

 

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट- रामकुमार यादव

आदर्श न्यू कबड्डी समिति द्वारा एवं ग्राम वासियों का सहयोग से
ग्राम दुल्ला मे दो दिवसीय  प्रो कबड्डी का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में समिति द्वारा आकर्षक पुरूस्कारों में प्रथम पुरस्कार 7001 एवं शिल्ड, दि्वतीय पुरूस्कार5001एवं शिल्ड, तृतीय पुरस्कार  3501रू शिल्ड चतुर्थ पुरूस्कार2501 रूपए शिल्ड रखा गया था जिसमे बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य  केसरी ध्रुव, कार्यक्रम का अध्यक्षता  यशवंत ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत दुल्ला ने किया, विशेष अतिथि  अजय निषाद, रणजीत सिंह ठाकुर, दीपक चन्द्राकर ,गणेश यादव, थे कार्यक्रम में ग्रामीण जन महिलाए पुरुष उपस्थित  रहे ।  केसरी ध्रुव ने ग्रामीण जऩो एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी खेल पुरे देश मे जोश के साथ खेलने वाला खेल है। इस खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है । स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन बसता है ।
प्रतियोगिता में प्रथम जेएस ग्राम पटेवा द्वितीय ग्राम खुड़ियाडीह, तृतीय स्थान पर चकवे आरंग, चतुर्थ स्थान पर ग्राम दुल्ला की टीम रही
सभी टीमों को अतिथियों ने पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम में आयोजक समिति अध्यक्ष वेदराम दीवान, बंधू आई ध्रुव, अखिलेश दीवान, सहित भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों आए दर्शक गण सम्मिलित हूए

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !