*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
जिले के ग्राम पंचायत धौरामुडा में कृष्णवंशी राऊत समाज का (बिलासपुर, कोरबा, जाजंगीर चापा ) क्षेत्र का एक दिवसीय समाजिक बैठक रखा गया था जिसमें राऊत समाज के सभी पदाधिकारी ने एकजुट होकर आगामी मार्च महीने में होने वाले कृष्णवंशी राऊत समाज का महसम्मेलन करने का निर्णय लिया गया, और साथ ही साथ समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ समाज के होनहार छात्र छात्राओं को भी पुरुस्कृत किया जाएगा। इस बैठक में समाज के संरक्षक आशाराम यादव (पिपरसती) , सहोरन यादव (अध्यक्ष ) , रामकुमार यादव नेवसा (सचिव ) , गौकरण यादव, राधेश्याम यादव, रामकिशुन यादव, रामगोपाल यादव, गणेश राम यादव, रघुनंदन यादव, कृपाराम यादव, सहित बिलासपुर, कोरबा, जाजंगीर चापा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ।

