मंत्री लखमा के हाथों दिव्यांग कुन्ती और टेमिन ट्राईसाईकिल पाकर प्रसन्न हुई युवतियों ने हाॅर्न बजाकर खुशी जताई

महासमुन्द 12 फरवरी 2021/ वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज यहां सर्किट हाऊस में जिला स्तरीय उद्यम समागम कार्यशाला में शामिल होने से पहले हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री वितरित किया। जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने दो दिव्यांग युवतियों को कुमारी कुन्ती धीवर और टेमिन को मोटराईज ट्राईसाईकिल सौंपी। यह ट्राईसाईकिल बैटरी चलित है। दोनों युवतियों ने हाॅर्न बजाकर खुशी जताई। चार बिहान समूह की महिलाओं को लगभग चार लाख रूपए की चेक और एक महिला समूह को पोल फेंसिंग वर्क आॅर्डर सौंपा। इसके साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से हाॅकी संघ महासमुन्द को गोल कीपर सेट और एक दर्जन हाॅकी स्टीक और बिहाझर बागबाहरा संस्था को तिरंदाजी का सेट वितरित किया। वहीं उद्यानिकी विभाग की तरफ से तीन किसानों को सब्जी की मिनी किट भी सौंपे। इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, डाॅ. रश्मि चन्द्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


दोनों युवतियों कुन्ती धीवर और टेमिन ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका मोटराईज साईकल का इंतजार आज खत्म हो गया। मंत्री के हाथों से इसे पाकर वे बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि वे दसवीं पास हैं और घर पर ही सिलाई, कढ़ाई का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि मोटराईज साईकल मिलने से वे अब बिना सहारें अपना बाजार का काम काज भी सरलता से कर सकेंगे। इसके साथ ही सिलाई और कढ़ाई के लिए आस-पास के लोगों के निवास पर जाकर सिलाई के लिए कपड़े आदि लाकर देने का काम भी कर सकेंगी। उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि एक मोटराईज साईकल की कीमत 40 हजार रूपए है। ऐसी 20 मोटराईज साईकिल खरीदी गई है। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !