08 जुआडियान के कब्जे से नगदी रकम 25300 रूपये ,04 नग मोटरसाइकिल,08 नग मोबाइल भी जप्त
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को क्राइम मीटिंग में जुआ वह सट्टा आदि पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने पर समस्त थाना चौकी प्रभारी द्वारा इस प्रकार के अवैध कार्यो में लगे लोगों पर सतत निगरानी की जा रही थी इसी तारतम्य में आज दिनांक 25.3.21 को पुलिस अधीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर के जंगल में कुछ लोग 52 ताश पत्ती नामक जुआ में में रुपए लगाकर हार जीत खेल रहे जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस पिथौरा व साइबर सेल की टीम को उक्त जुए पर सटीक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर संयुक्त टीम द्वारा साइबर सेल व थाना पिथोरा की टीम द्वारा एक संयुक्त टीम बनाकर के ग्राम गोपालपुर के चिन्हित जगह जहां कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा था उक्त जगह को घेराबंदी कर 08 जुआड़ियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया जिन जुआड़ियों को थाना पिथौरा व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम थाना पिथोरा एरिया में घेराबंदी करके जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। जो क्रमशः। (1)राजेंद्र साहू लालू साहू उम्र 25 साल निवासी लाखगड़ (2)पवन कुमार पिता रामदयाल साहू उम्र 30 साल निवासी राजा सेवइयां (3)मोहन निषाद पिता रामेश्वर निषाद उम्र 32 साल निवासी राजा सवैया (4) देवी अग्रवाल सीता राम कुमार अग्रवाल उम्र 55 साल निवासी लाखगड़ (5)राजू वासुदेव पिता मोहन प्रसाद वासुदेव निवासी लाखगड़ (6)पवन यादव पिता कृष्णा यादव 25 साल निवासी लाखागड़ (7)कुलजीत पिता इंद्रजीत उम्र35 साल बागड़ पारा पिथौरा, (8)सतपाल सिंह उर्फ राजा पिता हरबंस सिंह उम्र 32 साल निवासी बगड़ पारा पिथोरा, के पास एवम फड़ से नगदी रकम 25300 रू नगद 04 नग विभिन्न कंपनी के मोटरसाइकिल 08 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल 52 ताश पत्ती जप्त कर थाना पिथौरा में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में एडिशनल एसपी मेघा टेमभूकर साहू व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पुपलेष पात्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केशव कोशले एवं साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, एएसआई लक्ष्मी साहू प्रधान आर श्रवण दास, प्रकाश नंद, आरक्षक, योगेंद्र दुबे, हेमंत नायक, युगल पटेल, ललित यादव,त्रिनाथ प्रधान संदीप भोई ,पीयूष शर्मा सुभम पाण्डेय, छत्रपाल सिन्हा देव कोशरिया, शैलेन्द्र ठाकुर चम्पू ठाकुर आदि द्वारा की गई।

