छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदाबाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट
बलौदाबाजार :- 22 मार्च 2021/जिला पंचायत बलौदाबाजार के सामान्य सभा की बैठक 24 मार्च को दोपहर दो बजे से आहूत की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कोविड प्रोटोकॉल के निर्देशों का पालन करते हुये यह बैठक होगी। बैठक में 15 वें वित्त आयोग के संबंध में चर्चा , पीएचई एवं वन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।
जिला पंचायत की बैठक 24 मार्च को
मार्च 22, 2021
Tags

