भारत 4.2 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्‍सीन डोज देकर विशि‍ष्‍ट उप‍लब्धि हासिल की

पिछले 24 घंटों में 2.7 मिलियन से अधिक वैक्‍सीन डोज दिए गए महाराष्‍ट्र, पंजाब, कनार्टक, गुजरात और मध्‍य प्रदेश में कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी

      भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और अब कोरोना वैक्‍सीनेशन का दायरा बढ़कर चार करोड़ से अधिक हो गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह सात बजे तक 6,86,469 सत्रों के जरिए 4,20,63,392 वैक्‍सीन डोज दिए जा चुके हैं।

      इनमें 77,06,839 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (पहला डोज) 48,04,285 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (दूसरा डोज) 79,57,606 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहला डोज) 24,17,077 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरा डोज) शामिल हैं। इनमें 32,23,612 लाभार्थियों की उम्र 45 वर्ष से अधिक है और उन्‍हें अन्‍य बीमारियां भी हैं तथा इन्‍हें पहली डोज दी गई है और 1,59,53,973 लाभार्थियों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है।

स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45 से 60 वर्ष तक की आयु और अन्‍य बीमारियों से पीडि़त लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी

 

कुल

पहला डोज

दूसरा डोज

पहला डोज

दूसरा डोज

पहला डोज

दूसरा डोज

77,06,839

48,04,285

79,57,606

24,17,077

32,23,612

1,59,53,973

4,20,63,392

 

      कोरोना टीकाकरण अभियान के 63वें दिन (19 मार्च, 2021) 27,23,575 वैक्‍सीन डोज दिए गए। इनमें से कुल लाभार्थियों में से 24,15,800 लाभार्थियों को 38,989 सत्रों के जरिए पहला डोज (स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स) और 3,07,775 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई। 


स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45 से 60 वर्ष तक की आयु और अन्‍य बीमारियों से पीडि़त लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी

कुल उपलब्धि

पहला डोज

दूसरा डोज

पहला डोज

दूसरा डोज

पहला डोज

पहला डोज

पहला डोज

दूसरा डोज

71,651

89,112

1,24,328

2,18,663

4,43,614

17,76,207

24,15,800

3,07,775

 

      देश में 18 मार्च 2021 तक कुल मिलाकर 39.34 मिलियन वैक्‍सीन डोज दिए जा चुके हैं। विश्‍व के किसी भी देश में कोरोना टीकाकरण मामले में अमेरिका के बाद भारत का दूसरा स्‍थान है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001236R.jpg

      देश में अब तक किए गए कुल टीकाकरण में 60 प्रतिशत आठ राज्‍यों में हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KVZ8.jpg

      पिछले 24 घंटों में 27.23 लाख वैक्‍सीन डोज दिए गए जिनमें से 80 प्रतिशत लाभार्थी 10 राज्‍यों में हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PJ6W.jpg

      देश के पांच राज्‍यों महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, और मध्‍य प्रदेश में कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोत्‍तरी देखी गई है।

      पिछले 24 घंटों में जो नए मामले दर्ज किए गए हैं उनमें छह राज्‍यों का समग्र योगदान 83.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 40,953 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

      महाराष्‍ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 25,681 नए मामले दर्ज किए गए और पंजाब में 2,470 तथा केरल में 1,984 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004RDXA.jpg

      आठ राज्‍यों में कोरोना के दैनिक नए मामलों में उछाल देखा जा रहा है इनमें महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्‍य प्रदेश, दिल्‍ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा है। केरल में कोरोना मामलों में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005F86W.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006XXT3.jpg

      भारत में आज कोरोना का कुल सक्रिय केस भार 2,88,394 हो गया है जो कुल पॉजिटिव मामलों का 2.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल सक्रिय केस भार में 17,112 मामलों की कुल कमी आई है। महाराष्‍ट्र, केरल और पंजाब का देश के कुल सक्रिय केस भार में 76.22 प्रतिशत योगदान है।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007NK0Z.jpg

 

      भारत में कोरोना से ठीक होने वाले कुल व्‍यक्तियों की संख्‍या आज 1,11,07,332 हो गई है और राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 96.12 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 23,653 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं और इसी अवधि में 188 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

      कोरोना से होने वाली मौतों के नए मामलों में पांच राज्‍यों का योगदान 81.38 प्रतिशत है महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 70 लोगों की मौत हुई है और पंजाब में 38 तथा केरल में 17 लोगों की मौत हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008VTXQ.jpg

      पिछले 24 घंटों में 15 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से लोगों की मौत की कोई सूचना नहीं है। इनमें असम, उत्‍तराखंड, ओडिसा, पु‍द्दुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, दादर और नागर हवेली, दमन और दीव, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !