अब तक 81 हजार से ज्यादा पात्र लोगों का हो चुका है कोविड-19 वैक्सीनेशन

कलेक्टर ने कोरोना वायरस एवं वैक्सीनेशन स्थिति की समीक्षा

महासमुन्द / कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण और पात्र लोगों को लगायी जा रही कोरोना वैक्सीन की समीक्षा की। कलेक्टर ने संदिग्ध मरीजों की सैम्पल जांच पाॅजिटीव पाए जाने एवं पाॅच से अधिक सक्रिय प्रकरण के कलस्टर पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक कार्य किए जायें। कलेक्टर सिंह ने कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की। खासकर उन इलाकों की जहां हाल के समय में कुछ केस पाॅजिटीव आए हैं। कलेक्टर ने जारी टीकाकरण प्रक्रिया और वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे, डी.पी.एम.  रोहित वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
अन्य शहरों में कोरोना वायरस के बढ़तें मामलें को देखते हुए समय पर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिले के सीमाओं से लगे पड़ोसी राज्यों से आने वालों की जांच तेज कर दी गई है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर ये भी है कि महासमुन्द जिला वैक्सीन के मामलें में पूरें छत्तीसगढ़ में सबसे आगे है। 20 मार्च की स्थिति में 45 वर्ष से अधिक उम्र के गम्भीर बीमारी के मरीज और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के मामलें में महासमुन्द जिला प्रदेश में पहले पायदान पर हैं। जनगणना 2011 को आधार मानते अनुमानित 60 उम्र के लगभग 1,22,569 लोगों को टीकाकरण के लिए चिन्हांकित किया गया। जिसमें अब तक 51,158 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार 45 से 59 वर्ष तक के पात्र 7,992 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 1,097 मरीजों की जांच हेतु शिविर आयोजित किए गए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण हैं। सावधानी के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। जिले में लोगों के कोरोना टेस्टिंग की जा रही है। वहीं पात्र लोगों को जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा हैं। अब तक 81,089 पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं  वहीं 45 से 59 उम्र के 7,992 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसी प्रकार 60 से अधिक उम्र के 51,158 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगायी जा चुकी है। शेष 21,939 हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाईन वर्करों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !