कुंडेल धान संग्रहण केंद्र में दो हाथियों ने मचाया उत्पात, वही एक चौकीदार ज्ञानचंद महिलांग की मौके पर मौत।




 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट।

गरियाबंद। जिले में एक बार फिर हाथियों के कुचकने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना कुंडेलभाटा धान संग्रहण केन्द्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंच गया। वही आसपास के ग्रामीण दहशत में गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से इलाके में विचरण कर रहे दो हाथियों का दल बीती रात कुंडेलभाठा धान संग्रहण केन्द्र पहुंचा, मौके पर मौजूद चौकीदारों ने हाथियों के आक्रामक रुख को देखा तो सभी मौके से भाग खड़े हुये। वही एक चौकीदार ज्ञान चंद भागने में असमर्थ रहा और हाथियों के गुस्से का शिकार हो गया। हाथियों ने ज्ञान चंद को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। 

 वही धान संग्रहण केंद्र में कुल 14 चौकीदार रात में ड्यूटी कर रहे थे। हाथियों के आने के जानकारी के बाद सभी वहाँ से जान बचाने भाग खड़े हुए। और अपनी जान बचाई। पर अपने साथियो की  जानकारी ली तो पता चला कि एक साथी ज्ञानचंद वही फसे है। जिसकी मौके मौत हो गई है।

जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंच गया।  समाचार लिखे जाने तक अमला मौके पर मौजूद था और ज्ञानचंद के पंचनामा और पीएम कार्यवाही के लिए जुटा रहा।

गौरतलब है कि दो हाथी बीते तीन दिन से इलाके में विचरण कर रहे है। एक दिन पहले ही हाथियों ने बेलर धान खरीदी केन्द्र में भी उत्पात मचाया था। इसके अलावा आसपास गांव में भी इस दौरान हाथियों की आमद देखी गयी। और बीती रात हाथियों ने कुंडेलभाठा धान संग्रहण केन्द्र पर धावा बोल दिया।

फिंगेश्वर थाना मौके पे पहुचे  जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात 2 से 3 बजे के बीच है। ज्ञानचंद महिलांगे संग्रहण केन्द्र में अपने अन्य साथियों के साथ चौकीदारी कर रहा था। अचानक हाथियों ने धावा बोल दिया। बाकी साथी तो भागने में कामयाब हो गए मगर ज्ञानचंद ऐसा नही कर पाया। हाथियों ने उसे कुचलकर मार डाला

पुलिस ने बताया कि फिलहाल ज्ञानचंद के पीएम की तैयारी चल रही है। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौजूद है। वही हाथी फुलझर की तरफ आगे बढ़ गए है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !