मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया पलौद में किया गुरुघासीदास मंदिर का उदघाटन

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया नवा रायपुर अंतर्गत पलौद में गुरु घासीदास मंदिर के उद्घाटन और गुरु गद्दी स्थापना समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है। गुरु घासीदास बाबा ने पूरी मानवता को सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति एवं भाईचारा का रास्ता दिखाया। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत किसी एक समाज के नही पूरे मानव समाज के होते हैं। बाबा गुरू घासीदास का यह संदेश सभी समाजों के लिए अनुकरणीय है। 

       उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलकर हम सब छत्तीसगढ़ को और अधिक विकसित राज्य बनायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित गुरु घासीदास मंदिर का उद्घाटन किया और जोड़ा जैतखंभ और बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य माखन कुर्रे, बलदाऊ चंद्राकर, सरपंच तारिणी गोविंद साहू,कोमल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !