भारतीय थल सेना की शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं के लिए लिखित परीक्षा पूर्व तैयारियों का निःशुल्क प्रशिक्षण होगा

25 मार्च तक हेल्प डेस्क में नोट करा सकते हैं अपना नाम

रायपुर 23 मार्च 2021/भारतीय थल सेना द्वारा दुर्ग जिले में गत् 3 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित की गयी भर्ती रैली में शामिल रायपुर जिले के ऐसे आवेदक जिन्होंने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की हों, के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा पूर्व तैयारियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जायेगा। 

उप संचालक रोजगार ने बताया कि ऐसे आवेदक जो लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते है वे दिनांक 25 मार्च से किसी भी कार्यालयीन समय में अपना नाम, पता व मोबाईल नंबर रोजगार कार्यालय, रायपुर में स्थापित हेल्प डेस्क में नोट करा सकते हैं। इस संबंध में आवेदक अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में संपर्क भी कर सकते हैं। 


ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !