गरियाबंद जिले का बच्चा आंध्रप्रदेश में चोरी होने से छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री हुए भावुक- जल्द से जल्द ढूँढने के लिए उच्चाधिकारियों को दिए निर्देश


गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद---गरियाबंद के पांडुका थाना क्षेत्र  जहां के कुरूद गाँव का एक परिवार आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे, इसी दरमियान प्रार्थी उत्तम कुमार साहू का 6 साल का मासूम बच्चा के गायब होने का मामला सामने आया है, बच्चे को काफी ढूढने के बाद भी जब बच्चा परिजनों को नही मिला तब जाकर परिवार के लोगों ने तिरुपति जिले के एलिपिरी थाने में बच्चे के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज करायी,
शिकायत और लोकेशन के आधार पर स्थानीय एलिपिरी पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो इस दरमियान एक वीडियो सामने आया है, जिसमे उत्तम कुमार साहू के छोटे बेटे शिवम को एक अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले जा रहा है, पुलिस को बच्चे के चोरी होने का अंदेशा है, जिस पर स्थानीय पुलिस बच्चे की खोजबीन में लगी हुई है
वहीं जिले के कुरूद गाँव के लोग और बच्चे के परिजन  गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के पास भी मामले की शिकायत लेकर पहुँचे जिसमें गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आंध्रप्रदेश में पुलिस विभाग से संपर्क किया और एलिपिरी थाना पुलिस से भी  संपर्क किया और बच्चे को ढूंढ कर जल्द से जल्द सकुशल परिजनों को कहा एसपी का कहना है, कि आंध्रप्रदेश की पुलिस लगातार बच्चे की तलाशी अभियान में जुटी हुई है, और गरियाबंद पुलिस भी लगातार उनके संपर्क में है, जल्द ही बच्चा सकुशल बरामाद कर लिया जाएगा,
और वही बच्चे चोरी होने की ख़बर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को हुई तो वह भी भावुक हो गए और तत्काल छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें को निर्देशित किया कि हर हाल में गरियाबंद के 6 वर्षीय बच्चे को सकुशल उनके परिजनों को सौपा जाए इसके लिए लगातार छत्तीसगढ़ पुलिस और आंध्रप्रदेश पुलिस सक्रिय है। सोशल मीडिया में भी लगातार बच्चे की फ़ोटो वायरल हो रही है और लोग जल्द से जल्द बच्चे चोर को गिरफ्तार कर के सकुशल बच्चे को उनके माता-पिता के पास मिलने की दुआ कर रहे हैं

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !