महासमुन्द 09 मार्च 2021/ कलेक्टर डोमन सिंह ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी हकीकत और योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रतिक्रिया जानने के लिए प्रति सप्ताह मोबाईल वीडियों काॅलिंग के जरिए बातचीत करते हैं। आज भी कलेक्टर सिंह ने अपने कक्ष से मोबाईल वीडियों काॅलिंग से महासमुन्द और बागबाहरा विकासखण्ड के 05 वनाधिकार मान्यता धारक हितग्राहियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना वनाधिकार लाभान्वित हितग्राही महासमुन्द के ग्राम पतईमाता के गणेश राम सहिस और जानूराम धु्रव एवं बागबाहरा के ग्राम चोरभट्ठी के सर्व संतराम ठाकुर, तुकाराम ध्रुव और जागेश्वर ठाकुर से बात कर मिले वनाधिकार पत्र के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जानी और पूछा कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है और वे भूमि पर क्या कर रहें है। गणेश से पूछा कि वे कितने वर्ष से काबिज है। इस पर उन्होंने बताया कि वे दादा-परदादा के समय से तीन-चार पीढ़ी से यहां काबिज हैं। उन्हें 3.18 हेक्टेयर का वनाधिकार का प्रमाण-पत्र मिला है। इस वर्ष वे सिंचाई की सुविधा के अभाव में वे 85 क्विंटल धान उत्पादन किए थे तथा वे वनाधिकार प्रमाण-पत्र के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री किए है। वहीं जानूराम ध्रुव ने भी बताया कि उन्हे 1.12 हेक्टेयर भूमि का वनाधिकार प्रमाण-पत्र मिला है। जिससे वे खरीफ सीजन में धान उत्पादन किए है।
कलेक्टर डोमन सिंह को बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम चोरभट्ठी के संतराम ठाकुर और तुकाराम ध्रुव और जागेश्वर ठाकुर ने उन्हें मिली वनाधिकार पत्र मिलने की जानकारी देते हुए खुश होकर बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि जिले के कलेक्टर उनसे बात कर रहा है। इन सभी तीनों को वनाधिकार में 7.81 हेक्टेयर मिली भूमि पर क्रमशः 110 क्विंटल, 79 क्विंटल और 73 क्विंटल धान पैदा की। जिसमें संतराम को 2,70,000, तुकाराम 1,48,692 और जागेश्वर ठाकुर ने 1,35,534 रूपए की धान बेची। कलेक्टर ने कहा कि ये अच्छी बात है कि वे वनाधिकार में मिलें भूमि का बेहतर उपयोग कर अपने और अपने आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहें हैं। उन्होंने उनके पारिवारिक के बारें में भी जानकारी ली। सभी ने राज्य सरकार की वनाधिकार देने की योजना का दिल से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शुक्रिया अदा किया।
कलेक्टर ने मोबाईल वीडियों काॅलिंग के जरिए वनाधिकार हितग्राहियों से बातचीत की
मार्च 09, 2021
Tags
