सट्टा खेलते व खिलाते 02 सटोरिये गिरफ्तार आरोपियों से लाखो रूपये का सट्टा-पट्टी व 4 नग मोबाइल ,एवं नगदी रकम भी जप्त ।

पंजाब किंग्स इलेवन एवं कोलकाता नाईट राईडर IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खेलते व खिलाते 02 सटोरिये गिरफ्तार

हाईटेक तरीके से आनलाईन वेबसाईट में भाव देख कर मोबाइल से  खेला जा रहा था सट्टा

आरोपियों से लाखो रूपये का सट्टा-पट्टी व 4 नग मोबाइल ,एवं नगदी रकम भी जप्त । 


  पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने IPL क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा-पट्टी खेलने व खिलाने वालो पर कार्यावाही हेतु समस्त थाना/चौकीप्रभारी/सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया था। सायबर सेल की टीम द्वारा जिले में मुखबीर लगाकर  IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेलने व खिलाने वाले पर नजर जा रही थी, साथ ही आॅनलाईन सट्टा खेलने वालो पर निगाह रही हुई थी कि सूचना मिली की कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत आॅनलाईन,व मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा खिलाया जा रहा है। मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही वार्ड नं 04 अयोध्या नगर निवाशी संतोष कुमार सेन अपने घर के पास कोलकाता नाईट राईडर्स एवं पंजाब किंग्स के मध्य आईपीएल क्रिकेट मेच में लोगों से रन, विकेट, एवं खिलाडी के नाम से मोबाईल एवं कागज में रूपये का दांव लगावाकर हारजीत का सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलवा रहा था जिस पर *संतोष कुमार पिता दिनेश कुमार सेन उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं 04 अयोध्या नगर थाना महासमुंद जिसके कब्जे से 01. एक सफेद कागज में सट्टा पट्टी लिखा हुआ कुल 72,300 रूपये 02. नगदी 1000 रूपये 03. एक विवो कम्पनी का एन्ड्राईड मोबाईल किमती 8000 रूपये 04. आईटेल कम्पनी का कीपेड मोबाईल किमती 500 रूपये एवं एक डॉट पेन जुमला 9500/- रूपया जप्त किया


(2) इसी प्रकार मुखबिर से सूचना पर दिपक ठाकुर वार्ड नं 10 ईमलीभाठा का अपने घर के पास कोलकाता नाईट राईडर्स एवं पंजाब किंग्स के मध्य आईपीएल क्रिकेट मेच में लोगों से रन, विकेट, एवं खिलाडी के नाम से मोबाईल एवं कागज में रूपये का दांव लगावाकर हारजीत का सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलवा रहा था  दीपक ठाकुर पिता सीताराम ठाकुर उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं 10 ईमलीभाठा महासमुन्द के घर पर रेड किया गया जिसके कब्जे से 01. एक सफेद कागज में सट्टा पट्टी लिखा हुआ कुल 132000 रूपये 02. नगदी 1150 रूपये 03. एक सैम्संग कम्पनी का एन्ड्राईड मोबाईल किमती 9000 रूपये । 04. माईक्रो मेक्स कम्पनी का कीपेड मोबाईल किमती 500 रूपये एवं एक डॉट पेन जुमला 10650/- रूपया जप्त किया गया व दोनों आरोपियों की विरूद्ध थाना कोतवाली में 4(क) जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुन्द


 नारद कुमार  सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली शेर सिंह बंदे एवं सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक कपीश्वर पुष्पकार ,टिका राम सारथी, प्रधान आर श्रवण दास , मिनेश ध्रुव, रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर व थाना कोतवाली स्टाफ आदि के द्वारा की गई।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !