गरियाबंद जिला प्रशासन की सख्ती शादी में 10 से ज्यादा होने पर कार्रवाई तय कोटवार, सचिव, रोजगार सहायक और पटवारी को जिम्मेदारी


संवाददाता नेहरू साहू की रिपोर्ट
9407900242

 राजिम कोटवार, सचिव, रोजगार सहायक और पटवारी रखेंगे निगरानी
शादियों में 10 से अधिक शामिल होने पर होगी कार्यवाही
गरियाबंद–कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने गरियाबंद कलेक्टर ने कड़े कदम उठाए हैं आगामी शादियों के मुहूर्त को देखते हुए कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है जिसमें शादियों में केवल 10 लोग शामिल होने के नियम का पालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं इसके लिए बकायदा अपने कार्य क्षेत्र मैं जिम्मेदारियां तय कर दी गई है नए आदेश के तहत कोटवार पंचायत सचिव रोजगार सहायक और पटवारी शादियों पर निगरानी रखेंगे 10 से अधिक लोग शामिल ना हो यह सुनिश्चित करेंगे।


और अगर कोई इस नियम को नहीं मानने से इंकार करते हैं  तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिए जाने के निर्देश कलेक्टर ने अपने आदेश में दिए हैं जिसके बाद उच्च अधिकारी ऐसे मामलों में कार्यवाही करवाएंगे, गरियाबंद कलेक्टर के इस आदेश के बाद अब शादी समारोह में भीड़ इकट्ठा होने की संभावना कम हो गई है वही इससे बढ़ते कोरोना वायरस पर नियंत्रण की भी उम्मीद है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !