फिंगेश्वर नगर 9 से 11 अप्रैल तीन दिनों के लिए टोटल लॉक डॉउन।

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
 
गरियाबंद/फिंगेश्वर--कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गरियाबंद जिले के  फिंगेश्वर नगर पंचायत में  व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिको की पहल पर टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है। 9 अप्रैल शुक्रवार से 11 अप्रैल रविवार तक 3 दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा |
लॉकडाउन को लेकर नगर के तहसील प्रांगण में एस.डी.एम. जी. डी वाहिले, नायब तहसीलदार घनश्याम  जंघेल,थाना प्रभारी भूषण  चंद्राकर की उपस्थिति में बैठक ली गयी | जिसमे व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिको द्वारा लॉकडाउन हेतु प्रस्ताव लाया गया |बैठक में लॉकडाउन को लेकर विचार किया गया। जिसके बाद सभी ने लॉकडाउन पर सहमति जताई। जिसके पश्चात फिंगेश्वर में 3 दिनों के टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया। लॉकडाउन अवधी में फिंगेश्वर व्यापर पूर्ण रूप से बंद रहेगा साथ ही बोरिद मोड़ के व्यवसाइयों द्वारा भी व्यापर बंद की सहमति प्रदान की गयी है एवं  मेडिकल सेवाएं, पेट्रोल पंप ही खुली रहेंगी। वहीं अन्य सभी सेवाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गयी हैं। उक्त निर्णय की जानकारी आज अलाउंस द्वारा आम नागरिको तक पहुचाई जाएगी जिससे वे अपनी आवश्यक सामग्री की खरीदी बिक्री समय रहते कर लेवे |
बता दें प्रदेश में मंगलवार को रिकॉर्ड 9921 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 53 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि पहली बार प्रदेश में सबसे ज्यादा मौत हुई है।
उक्त बैठक में छ.ग.चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री अरेन्द्र पहाड़िया,व्यापारी संघ के संरछक महावीर यादव,व्यापारी संघ के अध्यछ जीतेन्द्र शर्मा,  धरमवीर यादव,महेंद्र चंद्राकर, चमन यदु,बसंत गुप्ता,अनिल चंद्राकर,करीम खान,मनीष हरित,राजू साहू, जनक साहू सहित नगर के व्यापारी उपस्थित थे |

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !