बागबाहरा-चन्द्रनाहू कुर्मी समाज द्वारा कोविड-19 जैसी बड़ी महामारी के चलते पूरे खल्लारी क्षेत्र के सभी समाज जनों ने सेवा भाव कार्य हेतु अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते कोविड-19 के मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड क्रमांक-1 भानपुर में बनाये जा रहे कोविड सेंटर हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान करने हेतु करीब 1,50,000/- की राशि समाज जनों से एकत्रित कर सामग्री प्रदाय करने की बीड़ा उठाया जिसमे आज कोविड सेंटर में प्रथम पायदान में सेंटर प्रारम्भ होने के पूर्व जरूरत की सामग्री को प्राथमिकता में लेकर सबसे पहले आरो मशीन के साथ-साथ रोजमर्रा से जुड़ी सफाई से संबंधित सुविधाएं(बाल्टी,जग,फिनाइल,रस्सी,झाड़ू) इत्यादि सामग्री प्रदान की व समय समय पर कोविड सेंटर में जरूरत अनुसार आवश्यक दवाई व अन्य सामग्री मुहैय्या कराने का बीड़ा उठाया साथ ही सामग्री पहुचाने समाज के वरिष्ठ जन नरेश चन्द्राकर,सुदामा चन्द्राकर,पुष्पेंद्र चन्द्राकर,गिरीश चन्द्राकर,दुष्यन्त चन्द्राकर,गोविन्दा चन्द्राकर,नीरज चन्द्राकर,आशीष चन्द्राकर,लोकेश्वर चन्द्राकर(लोकु) पहुचे व वहां उपस्थित बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र के बी एम ओ डॉ आर के कुरुवंशी जी,डॉ रेवेंद्र साहू जी व चौधरी जी को सामान भेंट किये।

