युमेन्द्र कश्यप नें सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना- “आपने मैच में फ्री टिकट देकर भीड़ इकट्ठी की, आज हालत भयावह ”


गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

 गरियाबंद- प्रदेश में लगातार कुरौना मरीजों की बढ़ती संख्या इस समय गंभीर स्थिति को दर्शा रही है, शासन प्रशासन द्वारा प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद के जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप नें भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। हाल ही में हुए लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप नें सवाल उठाया है। 

 

युमेन्द्र कश्यप नें भूपेश सरकार पर वार करते हुए कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी आप की गलत नीतियों और लापरवाही भरे फैसलों के कारण आज छत्तीसगढ़ के हालात भयावह है। अहमदाबाद में हुए इंटरनेशनल मैच बिना दर्शकों के हुए, लेकिन रोड सेफ्टी मैच मैं फ्री टिकट देकर आपने भीड़ इकट्ठी कर लोगों की जान खतरे में डाली है। इसका दुष्परिणाम आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !