शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराए : कलेक्टर डी सिंह

महासमुन्द 17अप्रैल / कलेक्टर डोमन सिंह ने आज सीजी स्वान कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ एवं अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें जिले में  द्वितीय चरण के टीकाकरण के कार्यों में और अधिक प्रगति लाने को कहा। जिस तरह संबंधित विभाग समन्वय कर प्रथम चरण के टीकाकरण का कार्य पात्र नागरिकों का कराया गया था। उसी तरह द्वितीय चरण के टीकाकरण के कार्यों में प्रगति लाएं। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर, प्रचार-प्रसार तथा मुनादी कराकर टीकाकरण के लिए नागरिकों को प्रेरित करें। लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण के कार्यों को निर्बाध गति से जारी रखें। कोरोना से निपटने के लिए जिले के शासकीय तथा निजी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन युक्त बेड्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से कोविड-19 का टेस्ट करें। यदि धनात्मक प्रकरण मिलने पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कोविड-19 सेंटर पर रहने की अनुमति दें। अन्यथा सामान्य होने पर उसे नियमानुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर पर निर्धारित तिथि तक उनकी रुकने की व्यवस्था की जाए। जिन स्थलों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, ऐसे स्थलों का लगातार निरीक्षण करते रहे तथा कंटेनमेंट जोन के अंदर रह रहे सभी लोगों को संबंधित अधिकारियों, चिकित्सकों एवं मूलभूत सामग्री उपलब्ध कराने वालों  का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दें ताकि उन्हें किसी भी मूलभूत चीजों से परेशानी ना हो।
कलेक्टर श्री डोमन ने कहा कि कोविड-19  के मरीजो को उपचार के लिए निजी चिकत्सा संस्थाओं को गाईड लाइन दिए गए है। उसी दर पर निजी चिकित्सालय प्रबंधन उपचार के लिए मरीजों से राशि लेंगे। इसके लिए राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिन चिकित्सालय में कोविड -19 के मरीजो का उपचार किया जा रहा है, वहाँ शासन द्वारा तय की गई निर्धारित राशि का मूल्य सूची प्रदर्शित  करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के क़्वारेंटाइन सेन्टर में रह रहे लोगो के लिए नाश्ते एवं भोजन की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि जहां पर भी कोविड 19 के धनात्मक प्रकरण मिलते है तो उनके संपर्क में आने वाले 10 से 15 लोगो का कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से कराये और इसकी एंट्री भी सुनिश्चितकराये। प्रशासन की अपील पर कई सामाजिक संगठन, व्यपारी संगठन, उद्योगपतियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा इस महामारी से निपटने के लिए आगे आकर प्रशासन का सहयोग कर रहे है। यह हमारे जिले गौरव की बात है। अधिकारीगण दानदाताओं से किसी भी तरह से राशि  स्वीकार ना करे बल्कि उनके द्वारा दी गई सामाग्री को रजिस्टर पर एंट्री करे। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में जरूरतमंदों को राशन वितरण सुनिश्चित कराएं लेकिन यह भी ध्यान रहे कि वहाँ अनावश्यक भीड़ ना हो। अस्पताल, कंटेनमेंट जोन, क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रह रहे मरीजों के लिए आवश्यकता अनुरूप सभी दवाइयां उपलब्ध कराएं।
बताया गया है कि आज जिले में विभिन्न दानदाताओं द्वारा राशि सामाग्री भी उपलब्ध कराया गया है। इनमे बागबाहरा में कुर्मी समाज द्वारा एक लाख 50 हजार, अन्य दानदाताओं द्वारा 05 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, 12 गैस सिलेंडर, 70 पैकेट भोजन सामाग्री और एक आर ओ मशीन, पिथौरा में तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, 10 गैस सिलेंडर और 500 पैकेट भोजन सामग्री, सरायपाली में  04 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, 200 पैकेट भोजन सामग्री, व्यापारी संघ द्वारा 10 गैस सिलेण्डर, बसना में 01 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन 300 पैकेट भोजन सामाग्री इसी तरह महासमुन्द विकासखंड में अग्रवाल समाज और जय हिंद कॉलेज द्वारा 16 ऑक्सीजन मशीन, 200 पॉकेट राशन सामाग्री, पटवारी संघ द्वारा 02 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन एवं अन्य दानदाताओं द्वारा 500 पैकेट भोजन सामाग्री उपलब्ध कराया गया है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !