सीईओ ने किया साल्हेतराई और भस्करापाली के क्वारेंटाईन सेंटर का निरीक्षण

महासमुन्द 22 अप्रैल / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद आकाश छिकारा के द्वारा  21 अप्रैल 2021 को जनपद पंचायत पिथौरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खुर्सीपहार के आश्रित ग्राम साल्हेतराई स्थित क्वारेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी छिकारा ने क्वारेंटाइन सेंटर में रुके हुए प्रवासी श्रमिको से चर्चा कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण एवं खाना बनाने की व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली। प्रवासी श्रमिको द्वारा ग्राम पंचायत के द्वारा चावल, दाल, सब्जी, जलाऊ लकड़ी की उपलब्धता बताते हुए क्वारेंटाइन सेंटर में समुचित व्यवस्था एवं स्वास्थ्य जांच होना बताया गया 
 
जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी छिकारा द्वारा सन्तोष व्यक्त किया गया एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को निर्देश दिया गया कि क्वारेंटाईन सेंटर के बाहर जरूरी ब्यौरों का दीवार पर लेखन करवाया जाये ताकि संबंधितो को पर्याप्त जानकारी उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ अनुबविभागिय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा राकेश कुमार गोलछा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा प्रदीप प्रधान एवं वरिष्ठ करारोपण अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !