कोरोना संक्रमण के विस्तार पर अंकुश लगाने हेतु लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें- भीष्मकांत कश्यप


 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मकरध्वज प्रधान
मैंनपुर,गरियाबंद

  देवभोग- युवा संघर्ष मोर्चा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष भीष्मकांत कश्यप ने क्षेत्रवासियों से लॉकडाउन के नियमों का शक्ति से पालन करने अपील करते हुए कहा कि-वर्तमान समय में गरियाबंद जिला सहित पूरे प्रदेश में दिन-ब-दिन कोरोना के संक्रमण तेज गति से विकराल हो रही है, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा इसके संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु लॉकडाउन लगाया गया है, 

 

जिसका हमें सख्ती से पालन करना होगा, क्योंकि इस समय स्थिति और भी गंभीर होती जा रही हैं। ऐसे में हमें शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करनी होगी। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होता तब तक हमें शासन द्वारा निर्देशों के अनुसार घर पर ही रहना है, एवं नियमित मास्क उपयोग करना है, साथ ही साथ समय-समय पर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से धोते रहना है। हमें एकजुटता होकर इस विश्वव्यापी महामारी से लड़नी होगी। यह हमारे संयम और अनुशासन से ही संभव है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !