गरियाबंद/राजिम:- कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव व संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस के युवा नेता भुनेश्वर सिन्हा ने नर्सिंग महाविद्यालयो की परीक्षा ऑनलाइन कराने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है । सिन्हा ने पत्र के माध्यम से कहा है कि कोविड-19 के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है तथा प्रदेश में कोविड-19 लगातार तेजी से बढ़ रहा है नर्सिंग महाविद्यालयो में छात्र-छात्राएं गांव एवं अन्य राज्यों से अध्ययनरत हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा नर्सिंग की ऑफलाइन समय सारणी की तिथि निर्धारित की गई है।प्रदेश के अलग-अलग जगहों से छात्र-छात्राएं परीक्षा देने आएंगे जिससे संक्रमण का खतरा है छात्रों के साथ अभिभावक भी इस विषय को लेकर चिंतित हैं संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है उक्त महामारी में वृद्धि भी देखने को मिल रही है तथा छात्र-छात्राएं भी संक्रमित हो रहे हैं नर्सिंग छात्र पहले से ही छः माह पीछे चल रहे हैं ऑनलाइन परीक्षा लेने से शैक्षणिक सत्र में समानता आ सकती है। सिन्हा ने निवेदन किया है कि छात्र हित में उचित फैसला लेते हुए इस सत्र 2020-21 की नर्सिंग परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाय।
नर्सिंग परीक्षा को ऑनलाइन कराने कांग्रेस नेता भुनेश्वर सिन्हा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
अप्रैल 09, 2021
Tags


