राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार बंछोर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार बंछोर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। अरूण कुमार बंछोर का आज सवेरे एम्स रायपुर में निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। स्वर्गीय अरूण कुमार बंछोर के फेफड़े में दिक्कत होने के कारण पहले से ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसके बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्वर्गीय अरूण कुमार बंछोर के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। स्वर्गीय अरूण कुमार बंछोर दैनिक अमृत संदेश, सन स्टार एवं राष्ट्रीय मेल हिन्दी अखबारों में सेवाएं दी है।

