अस्पताल में गूंजी किलकारी, कोरोना संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ्य बच्चे को जन्म

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद/मैनपुर ---- विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के दूरस्थ क्षेत्र उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उस वक्त खुशी का महौल छा गया जब कोरोना से संक्रमित महिला ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उरमाल में शुक्रवार रात्रि के बाद बच्चे की किलकारी गूंज उठी कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केकराजोर निवासी गर्भवती महिला लिलेन्द्री बाई पति हेमंत साहू उम्र 28 वर्ष दिनांक 21.04.2021 को कोरोना पाॅजीटिव पायी गई थी और जिसका उपचार उरमाल अस्पताल मे चल रहा था 
 
कि शुक्रवार मध्य रात्रि गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा आरंभ होने के बाद महिला ने नार्मल डिलीवरी में एक स्वस्थ्य बालक को जन्म दिया जिसे लेकर उरमाल का स्वास्थ्य अमला बेहद खुश है। उरमाल पीएचसी प्रभारी डाॅ सनत कुमार कुंभकार ने बताया कि गर्भवती महिला कोरोना से संक्रमित थी उसे कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था रात को प्रसव पीड़ा आरंभ होने पर अस्पताल में समुचित देखरेख के बीच सामान्य प्रसव से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महज चालीस मिनट में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महिला को वार्ड में और बच्चे को गहन शिशु चिकित्सा इकाई में शिफ्ट कर दिया महिला और उसका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। इस सुरक्षित प्रसव में डाॅ सनत कुभकार स्टाफ नर्स तेजस्वी साहू, एएनएम डोमकुमारी दिवान, आयाबाई बसंती साहू, एमएलटी प्रेम सिन्हा, तुलसी राम सिन्हा व स्वास्थ्य अमला का विशेष योगदान रहा है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !