ग्राम झारमुड़ा तहसील पिथौरा कन्टेंनमेंट जोन घोषित

 महासमुंद  02 अप्रैल 2021/ जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने ग्राम झारमुड़ा  तहसील पिथौरा ज़िला महासमुंद के संदिग्ध मरीजों की सेम्पल जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटीव पाए जाने एवं पाँच से अधिक सक्रिय प्रकरण के कलस्टर पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त क्षेत्र के नीचे वर्णित चैहद्दी को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया हैं तथा उक्त कन्टन्टमेंट जोन के अलावा 03 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया हैं।
-  उत्तर दिशा में मनोहर का खेत, दक्षिण गंगाधर की बाड़ी, पूर्व दिशा में विनोद की बाड़ी और पश्चिम दिशा में चट्टान है। कन्टेन्टमेंट जोन में प्रावधान के अंतर्गत होगी कार्रवाई।
 कटेंनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र मेें घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी।

कन्टेनमेंट जोन में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है, इनमें सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय दंडाधिकारी पिथौरा राकेश कुमार गोलछा को दिया गया हैं। दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तथा आवागमन पर प्रतिबंध कराने का प्रभार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पुपलेश कुमार पिथौरा को सौंपा गया हैं। इसी तरह केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का प्रभार कार्यपालन लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता महासमुंद एस.आर.सिन्हा  को, काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सिविल सर्जन  डॉ.एन.के. मंडपे
को प्रभार सौंपा गया हैं। पर्यवेक्षण अधिकारी तहसीलदार पिथौरा टीकाराम देवांगन को नियुक्त किया गया हैं।  इसी प्रकार प्रवेश सहित क्षेत्र की सेनिटाईजिंग व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पिथौरा प्रदीप प्रधान को, स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दवा, माॅस्क, पी.पी.ई किट उपलब्ध कराने का प्रभार खंड चिकित्सा अधिकारी पिथौरा डॉ तारा अग्रवाल को सौंपा गया हैं। घरों का एक्टिव सर्विलांस का प्रभार महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक पिथौरा मीना लाल को, नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पिथौरा के.के.ठाकुर को तथा इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए गूगल मैप तैयार करने का प्रभार जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी, देवेंद्र कुमार, भुपेंद्र अंबिलकर ई-जिला प्रबंधक, सीजी स्वान महासमुंद एवं भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक  आदित्य कुंजाम महासमुंद को सौंपा गया हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !