महासमुंद 19 मई / कलेक्टर डोमन सिंह ने अगले माह मानसून के आने की प्रबल संभावना को ध्यान में रखकर महासमुंद जिले में आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी शुरू कर दी है। मानसून 2021 में बाढ़ की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आपदा नियंत्रण के लिए जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 1 जून 2021 से की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07723-223305 (कार्यालय) तथा फैक्स नम्बर 07723-223302 है। नियंत्रण कक्ष के लिए डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनका मोबाईल नम्बर 99936-81890 एवं भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक अधीक्षक आदित्य कुंजाम को सहायक नोडल/प्रभारी अधिकारी बाढ़-आपदा नियुक्त किया गया है, उनका मोबाईल नम्बर 99815-84877 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष वर्षाकाल के प्रारंभ से समाप्ति तक 24 घंटे संचालित रहेगी। तत्कालीन व्यवस्था के तहत् तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में संलग्न कर्मचारी के अवकाश में रहने की स्थिति में उनके स्थान पर लिंक कर्मचारी कार्य संपादित करेंगे।
जिसमंे आगामी 01 जून 2021 से 15 अगस्त 2021 तक प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक कार्यालय कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के सहायक वर्ग-03 उत्तम कुमार नेताम, लिंक कर्मचारी जिला आबकारी के वर्ग-2 गुलाब खेश तथा आदिवासी विभाग के भृत्य रामशरण यादव एवं जिला आबकारी कार्यालय के भृत्य प्रशांत नायक की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड के सहायक ग्रेड-03 लोकेश कुमार दत्ता, लिंक कर्मचारी जिला शिक्षा कार्यालय के वर्ग-03 दशरथ देवांगन तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य हैरिसन गार्डिया एवं सहायक आयुक्त राज्य कर कार्यालय के भृत्य गोविन्द सिंह पैकरा शामिल हैं। इसके अलावा रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक उद्यानिकी विभाग केे सहायक ग्रेड-3 कृपाशंकर गिलहरे, राज्य कर कार्यालय के सहायक वर्ग-03 बसु कुमार हरबंश तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य त्रिलोक कुमार मरकाम एवं राज्य सहकारी विपणन संघ के भृत्य नारायण प्रसाद चैधरी की ड्यूटी लगाई गई हैं।
इसके अलावा माह 16 अगस्त 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक जिला आबकारी कार्यालय के वर्ग-02 गुलाब खेश, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कार्यालय के वर्ग-03 उत्तम कुमार नेताम तथा जिला आबकारी कार्यालय के भृत्य प्रशांत नायक एवं आदिवासी विभाग के भृत्य रामशरण यादव की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक वर्ग-03 दशरथ देवांगन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सहायक ग्रेड-03 लोकेश कुमार दत्ता तथा सहायक आयुक्त राज्य कर कार्यालय के भृत्य गोविन्द सिंह पैकरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य हैरिसन गार्डिया की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक सहायक राज्य कर कार्यालय के सहायक वर्ग-03 बसु कुमार हरबंश एवं सहायक संचालक उद्यान के सहायक ग्रेड-3 कृपाशंकर गिलहरे तथा राज्य सहकारी विपणन संघ के भृत्य नारायण प्रसाद चैधरी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य त्रिलोक कुमार मरकाम की ड्यूटी लगाई गई हैं।

