छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मकरध्वज प्रधान
मैंनपुर, गरियाबंद
मैंनपुर-कोविड19 संक्रमण को रोकने लगातार जिला प्रशासन लाँकडाउन की जो घोषित तारीख में बढ़ोतरी हुई हैं, तो वही संक्रमण की फैलाव में कुछ हद तक काबू पाया जा रहा है लेकिन यह भी एक सवाल खड़े होकर आया है कि सारे पंचायत से लेकर अन्य रोजीरोटी के जो साधन है वो ढप सी हो गई है मजदूर वर्ग जो पर डे की कमाई से अपना घर की चूल्हा जलाता है,ठंडी पड़ गई हैं, ऐसे में प्रशासन कौन सी उपाय सामने लाती हैं सोचने पर मजदूर वर्ग मजबूर हैं प्राशासन इधर दो माह की चाँवल जिसे सहकारी उचित मूल्य की दुकाने में बी पी एल कार्डधारियों को राशन पानी फ्री में बांटना चाहती हैं जिसकी घोषणा तक हो गई हैं वो कब तक मिलेगा ये सारी बातें मजदूर परिवार वर्ग के दिमाग में बैठा है
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत दाबरीगुड़ा में मनरेगा योजनाओं के तहत गौठान निर्माण कार्य किया जा रहा था वो अब लाँकडाउन के चलते बंद कर दिया गया है रोजगार सहायक पीताम्बर यादव ने बताया कि हमारे पंचायत में सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऐसे कई योजनाओं के काम अधूरे पड़े है अगर उसे प्रशासन के गाइडलाइननुसार कार्य प्रारंभ किया जाए तो जो मजदूरों की आय का साधन मिल जाता और वो इस महामारी और ऊपर से घर में लाँकडाउन में बैठे हैं उन्हें उनकी उचित परितोषित मिल जाता जिससे उनकी घरेलू उपयोगी समान आसानी से मिल जाता, यादव ने बताया कि पंचायत में लगभग एक से तीन लाख रुपये की कार्य बंद पड़े हैं ,मजदूर वर्ग हमेशा से यहॉ पूछने को आते हैं कि कार्य कब तक चालू होगा क्या लाँकडाउन की जो प्रक्रिया है उसे और बड़ाई जाएगी इस पर स्थानीय लोग सवालों के ढ़ेर लगाए बैठे हैं।शासन प्रशासन से अपील है कि वो सारी बातें को ध्यान में रखते हुए उचित गाइडलाइननुसार कार्य प्रारंभ किया जाए।


